×

ट्रंप की टैरिफ धमकियों पर जवाब देने को तैयार चीन

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन को बुलाकर अमेरिका को कड़ा संदेश दिया है। यह बैठक तियानजिन में 31 अगस्त से एक सितंबर तक होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यह आयोजन बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था को मजबूत करेगा और भारत-चीन रिश्तों में सुधार का अवसर देगा। 

By: Sandeep malviya

Aug 26, 202510:07 PM

view7

view0

ट्रंप की टैरिफ धमकियों पर जवाब देने को तैयार चीन

बीजिंग।  ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित कई देशों के नेताओं को शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में आमंत्रित कर बड़ा संदेश दिया है। यह सम्मेलन 31 अगस्त से एक सितंबर तक तियानजिन, चीन में आयोजित होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह आयोजन अमेरिका को उभरते नए विश्व व्यवस्था का आईना दिखाने की रणनीति का हिस्सा है।

यह शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका और ब्रिक्स देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, चीन इस आयोजन को यह दिखाने के लिए उपयोग करेगा कि अमेरिका, रूस, ईरान और अब भारत को अलग-थलग करने के उसके प्रयास विफल रहे हैं। चीन-ग्लोबल साउथ प्रोजेक्ट के संपादक एरिक ओलैंडर के मुताबिक, यह सम्मेलन दुनिया को यह संदेश देगा कि अमेरिकी नेतृत्व वाली व्यवस्था अब कमजोर हो रही है और बहुध्रुवीय दुनिया तेजी से आकार ले रही है।

भारत-चीन रिश्तों को सुधारने की कोशिश

यह शिखर सम्मेलन भारत और चीन के लिए भी अहम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से सीमा विवाद और तनाव रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत इस सम्मेलन के जरिए चीन के साथ रिश्तों में सुधार की दिशा में कदम बढ़ा सकता है। उम्मीद है कि इस बैठक में दोनों देश सैनिकों की वापसी और व्यापार व वीजा पाबंदियों में ढील जैसे ऐलान कर सकते हैं। यह कदम द्विपक्षीय रिश्तों को नया आयाम देने में मदद करेगा।

संगठन की चुनौतियां और अवसर

शंघाई सहयोग संगठन आज 10 स्थायी और 16 पर्यवेक्षक देशों तक पहुंच चुका है। इसके बावजूद कई विशेषज्ञ मानते हैं कि संगठन की वास्तविक दृष्टि और उसके ठोस परिणाम अभी स्पष्ट नहीं हैं। तक्षशिला इंस्टीट्यूशन के मनोज किवलरामाणी का कहना है कि एससीओ किस दिशा में आगे बढ़ना चाहता है और इसके ठोस लाभ क्या होंगे, यह अभी धुंधला है। इसके बावजूद यह संगठन अमेरिका की नीतियों के खिलाफ सामूहिक हितों को सामने लाने का अहम मंच बन चुका है।

नए विश्व क्रम की तैयारी

इस साल का शिखर सम्मेलन 2001 में एससीओ की स्थापना के बाद अब तक का सबसे बड़ा आयोजन माना जा रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने इसे नए प्रकार के अंतरराष्ट्रीय संबंधों के निर्माण में एक महत्वपूर्ण ताकत बताया। सम्मेलन से उम्मीद की जा रही है कि यह न केवल क्षेत्रीय सहयोग को मजबूती देगा बल्कि जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मुद्दों पर भी संयुक्त प्रयासों का मार्ग प्रशस्त करेगा। हालांकि, सुरक्षा मामलों में इसकी भूमिका अभी सीमित ही मानी जा रही है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

इस्राइल दौरी : गाजा में नहीं उतरेंगे अमेरिकी सैनिक : वेंस 

1

0

इस्राइल दौरी : गाजा में नहीं उतरेंगे अमेरिकी सैनिक : वेंस 

इस्राइल दौरे पर पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कहा कि गाजा में अमेरिकी सैनिक नहीं भेजे जाएंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका सिर्फ शांति और समन्वय के लिए काम करेगा, जमीनी युद्ध के लिए नहीं।

Loading...

Oct 22, 20259 hours ago

ट्रंप -पुतिन के बीच वार्ता टली

1

0

ट्रंप -पुतिन के बीच वार्ता टली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक टलने के बाद पुतिन ने रूस पर और रूस के परमाणु सेनाओं के बड़े युद्धाभ्यास का आदेश दिया। इस अभ्यास से साफ है कि आने वाले समय में यूक्रेन संकट को सुलझाने का रास्ता आसान नहीं होगा।

Loading...

Oct 22, 20259 hours ago

 आसिम मुनीर ने पाकिस्तान को 'दमनकारी देश' में बदला  : इमरान खान

1

0

 आसिम मुनीर ने पाकिस्तान को 'दमनकारी देश' में बदला  : इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने देश के सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर निशाना साधा है। इमरान खान ने पाकिस्तान की वर्तमान सेना-प्रधानित प्रणाली और जेल में उनके साथ हो रहे कथित अत्याचारों की निंदा की है, और लोकतंत्र तथा मानवाधिकारों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया है।

Loading...

Oct 22, 20259 hours ago

साने ताकाइची  बनीं जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री

3

0

साने ताकाइची  बनीं जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री

जापान के लिए  21 अक्तूबर का दिन ऐतिहासिक है। जापान ने आज अपने इतिहास की पहली महिला प्रधानमंत्री को चुना है। साने ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गई हैं।

Loading...

Oct 21, 20258:50 PM

एच-1बी वीजा फीस: यूएससीआईएस ने जारी की नई गाइडलाइंस

3

0

एच-1बी वीजा फीस: यूएससीआईएस ने जारी की नई गाइडलाइंस

ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा पर लगने वाली एक लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) की फीस से कुछ आवेदकों को छूट दी है। यूएससीआईएस की नई गाइडलाइंस जारी कर इस बात की जानकारी दी। आइए जानते है कि ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के बाद किन-किन लोगों को भारी-भरकम फीस से छूट मिलेगी और ये फैसला भारतीय आईटी पेशेवर और छात्रों के लिए राहत की बात कैसे है?

Loading...

Oct 21, 20258:48 PM