सोने में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 123769 रुपए तोला पहुंच गई है। पिछले कई महीनों से सोने का भाव लगातार बढ़ रहा है। आगे भी तेजी जारी रहने का अनुमान है।
By: Arvind Mishra
भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सोने में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 123769 रुपए तोला पहुंच गई है। पिछले कई महीनों से सोने का भाव लगातार बढ़ रहा है। आगे भी तेजी जारी रहने का अनुमान है। वहीं दावा किया जा रहा है कि धनतेरस पर सोने कीमतें एक लाख 30 हजार तोला तक पहुंच सकती हैं। 2026 की शुरुआत तक गोल्ड का प्राइस 1.5 लाख रुपए तक पहुंच सकता है। दरअसल, सोने और चांदी की कीमत पुष्य नक्षत्र और धनतेरस से पहले सोमवार को अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 2,244 रुपए बढ़कर 1,23,769 रुपए हो गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को ये 1,21,525 रुपए पर था। वहीं, चांदी की कीमत एक दिन में 8,625 रुपए बढ़कर 1,52,700 रुपए प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई है। शुक्रवार को ये 1,64,500 रु. पर थी।
पटना में सोने का भाव सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 123,090 रुपए है। वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 123,290 रुपए तोला है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 151,180 रुपए किलो है।
इस साल जनवरी-2025 से अब तक सोने की कीमत 47,607 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,23,769 रुपए हो गया है। चांदी का भाव भी इस दौरान 87,108 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,52,700 रुपए प्रति किलो हो गई है।
एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने अगले साल तक सोने के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का टारगेट रखा है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से रुपए में यह लगभग 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम होगा। ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने कहा कि सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना 123,090 151,180
जयपुर 123,140 151,240
कानपुर 123,180 151,300
लखनऊ 123,190 151,420
भोपाल 123,290 151,540
इंदौर 123,290 151,540
चंडीगढ़ 123,190 151,190
रायपुर 123,110 151,320