मध्यप्रदेश पुलिस लाख दावे कर ले, लेकिन अपराध थमने का नाम नहीं ल रहा है। इससे पुलिस-प्रशासन की सक्रियता पर सवाल उठने लगा है। वहीं विपक्ष के नेता बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार को घेरने में जुट गए हैं। इधर, शुक्रवार को जबलपुर में एक शख्स ने अपने भाई-भाभी की बीच सड़क पर हत्या कर दी।
By: Arvind Mishra
Oct 24, 2025just now

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश पुलिस लाख दावे कर ले, लेकिन अपराध थमने का नाम नहीं ल रहा है। इससे पुलिस-प्रशासन की सक्रियता पर सवाल उठने लगा है। वहीं विपक्ष के नेता बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार को घेरने में जुट गए हैं। इधर, शुक्रवार को जबलपुर में एक शख्स ने अपने भाई-भाभी की बीच सड़क पर हत्या कर दी। इसके बाद भाग निकला। वारदात की वजह प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है। घटना घमापुर थाना क्षेत्र के बल्दी कोरी दफाई में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है। थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को ने दोनों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि बबलू चौधरी और उसका बड़ा भाई संजय चौधरी पैतृक मकान के दो हिस्से कर रहे थे। इसी मकान के पीछे उनके दादा रामलाल की जमीन भी है। इस जमीन पर संजय ने मकान बनवा लिया था। बबलू का कहना था कि दादा की जमीन पर उसका भी हक है। इसी बात को लेकर एक महीने से दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। कई बार दोनों के बीच झगड़े हुए। पड़ोसियों ने दोनों को समझाइश दी, लेकिन विवाद सुलझा नहीं।
दोपहर 11 से 12 बजे के बीच बबलू हाथ में चाकू लेकर संजय के घर पहुंचा। गाली देते हुए उसे बाहर बुलाया। संजय जैसे ही बाहर आया, बबलू ने ताबड़-तोड़ हमले कर दिए। संजय के गंभीर घायल होने के बाद बबलू घर में घुसा और भाभी बबीता पर भी एक के बाद एक कई वार किए। फिर वहां से चाकू लहराते हुए फरार हो गया।
घमापुर थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को ने बताया कि संजय चौधरी नमकीन का व्यापार करता था, जबकि बबलू मजदूरी करता है। शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। आरोपी की तलाश कर रहे हैं।