×

नो किंग्स... ट्रंप के खिलाफ लंदन से शुरू हुआ विरोध... दुनिया तक फैला 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की माइग्रेशन, शिक्षा और सुरक्षा नीतियों के खिलाफ वॉशिंगटन डीसी के डाउनटाउन में हजारों लोग नो किंग्स नामक प्रदर्शन में शामिल हुए। अमेरिका समेत दुनियाभर में 2600 से अधिक प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें 300 से अधिक स्थानीय संगठनों ने सहयोग किया।

By: Arvind Mishra

Oct 19, 20251 hour ago

view2

view0

नो किंग्स... ट्रंप के खिलाफ लंदन से शुरू हुआ विरोध... दुनिया तक फैला 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के विरोध में एक बड़ा वैश्विक आंदोलन शुरू हो गया है।

  • वॉशिंगटन से लेकर लंदन ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

  • आव्रजन, शिक्षा और सुरक्षा नीतियों के खिलाफ हुंकार

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की माइग्रेशन, शिक्षा और सुरक्षा नीतियों के खिलाफ वॉशिंगटन डीसी के डाउनटाउन में हजारों लोग नो किंग्स नामक प्रदर्शन में शामिल हुए। अमेरिका समेत दुनियाभर में 2600 से अधिक प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें 300 से अधिक स्थानीय संगठनों ने सहयोग किया। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के विरोध में एक बड़ा वैश्विक आंदोलन शुरू हो गया है। इस अभियान का नाम नो किंग्स रखा गया है, जिसका मतलब है, हम किसी राजा को नहीं मानते। यह आंदोलन अमेरिका से लेकर यूरोप और एशिया तक फैल चुका है। लंदन में अमेरिकी दूतावास के बाहर सैकड़ों लोग ट्रंप प्रशासन की नीतियों के खिलाफ इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे राष्ट्रपति की बढ़ती तानाशाही बिहेविशयर और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर खतरे के विरोध में खड़े हैं।

लंदन से शुरू हुआ विरोध

लंदन की यह रैली नो किंग्स अभियान का पहला चरण मानी जा रही है। इसी के साथ दुनिया भर में करीब 2,600 से अधिक प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं। स्पेन के मैड्रिड और बार्सिलोना जैसे शहरों में भी लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। वहीं अमेरिका में न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन और शिकागो में हजारों लोगों ने ट्रंप प्रशासन की नीतियों पर नाराजगी जताई।

लोकतंत्र किसी का साम्राज्य नहीं 

अभियान से जुड़ी संगठन इंडिविजिबल की सह-संस्थापक लीह ग्रीनबर्ग ने कहा कि यह प्रदर्शन लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। उनका कहना था कि हमारे पास राजा नहीं हैं यह विचार ही अमेरिकी संविधान की आत्मा है। यह आंदोलन इस बात का संदेश देता है कि नागरिकों को फिर से अपनी आवाज उठानी होगी।

अमेरिका में बढ़ी हलचल-सुरक्षा

अमेरिका के कई हिस्सों में प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण मार्च किया। वर्जीनिया में सैकड़ों लोग वॉशिंगटन डीसी की ओर बढ़े और अर्लिंग्टन कब्रिस्तान के पास जमा हुए। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान को 300 से अधिक सामाजिक संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ है। अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन ने भी हजारों स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया है ताकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे।

नेताओं और नामी हस्तियों का समर्थन

अमेरिका के प्रगतिशील नेता बर्नी सैंडर्स, एलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज और हिलेरी क्लिंटन ने भी इस अभियान का समर्थन किया। कई मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर नो किंग्स हैशटैग के साथ एकता का संदेश दिया। कुछ महीनों पहले ट्रंप के जन्मदिन के समय भी इसी तरह के विरोध हुए थे, जिनमें लाखों लोग शामिल हुए थे।

ट्रंप ने कहा-मैं राजा नहीं हूं

ट्रंप ने विरोध प्रदर्शनों पर कहा- उन्हें राजा कहना गलत है। ये प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित हैं और देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने भी इन विरोधों को एंटी-अमेरिका कैंपेन बताते हुए आलोचना की।
 
COMMENTS (0)

RELATED POST

इसरो को सफलता... चंद्रयान-2 ने देखा चांद पर सूरज का असर

2

0

इसरो को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंद्रयान-2 लूनर आर्बिटर ने सूरज के कोरोनल मास इजेक्शन के चांद पर असर का पहली बार आब्जर्वेशन किया है। यह खोज आर्बिटर पर लगे साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स में से एक, चंद्रा के एटमॉस्फेरिक कंपोजिशन एक्सप्लोरर-2 का इस्तेमाल करके की गई।

Loading...

Oct 19, 20253 minutes ago

बिहार... टिकट न मिलने पर फाड़ा कुर्ता... जमीन पर लेटकर खूब रोए 

3

बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। चुनाव-प्रचार चरम पर पहुंच रहा है। वहीं महागठबंधन में खटपट थमने का नाम नहीं ले रही है। गठबंधन दलों के बीच आपसी सहमती नहीं बन सकी है। राजद और कांग्रेस के बीच आपसी मतभेद है।

Loading...

Oct 19, 202542 minutes ago