×

सरकार की सख्ती के बाद काम पर लौटे तहसीलदार-नायब तहसीलदार

सरकार की सख्ती के बाद मध्यप्रदेश में न्यायिक और गैर न्यायिक विभाजन से नाराज तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने हड़ताल खत्म कर दी है। छह अगस्त से शुरू हुई कलमबंद हड़ताल के चलते राजधानी की तहसीलों में करीब छह हजार से अधिक प्रकरण लंबित हो गए हैं।

By: Arvind Mishra

Aug 19, 202512:05 PM

view19

view0

सरकार की सख्ती के बाद काम पर लौटे तहसीलदार-नायब तहसीलदार

मंगलवार से भोपाल के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार काम पर लौट आए।

  • 13 दिन से काम के लिए जनता लगा रही थी दफ्तरों के चक्कर

  • भोपाल में छह हजार मामले पेंडिंग, सबसे पहले इन्हें निपटाएंगे

    भोपाल। स्टार समाचार वेब

सरकार की सख्ती के बाद मध्यप्रदेश में न्यायिक और गैर न्यायिक विभाजन से नाराज तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने हड़ताल खत्म कर दी है। छह अगस्त से शुरू हुई कलमबंद हड़ताल के चलते राजधानी की तहसीलों में करीब छह हजार से अधिक प्रकरण लंबित हो गए हैं। अब इनका निराकरण करने तहसीलदारों के लिए बड़ी चुनौती रहेगा। दरअसल, न्यायिक और गैर न्यायिक विभाजन से नाराज तहसीलदार और नायब तहसीलदार मंगलवार को काम पर लौट गए। वे पिछले 13 दिन यानी, 6 अगस्त से ही काम बंद विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा एवं विभाग के सीनियर अधिकारियों से मुलाकात के बाद उन्होंने काम पर लौटने का निर्णय लिया। मंगलवार को भोपाल में सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार काम पर लौट आए। हालांकि, उनके सामने 6 हजार से अधिक पेंडिंग मामलों को सबसे पहले निपटाने की चुनौती रहेगी। वे मप्र राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ के बैनरतले काम बंद विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

भोपाल में 500 केस हर रोज आते हैं...

भोपाल में नामांतरण, सीमांकन, फौती नामांतरण, मूल निवासी, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस सहित करीब 500 से अधिक मामले रोजाना आते हैं। इसके अलावा हर दिन करीब 300 प्रकरणों में तहसीलदार, नायब तहसीलदार सुनवाई करते हैं। इस वजह से दो दिन में ही 600 से ज्यादा केस की पेशियां आगे बढ़ा दी गई है। अब तक पेंडिंग केस का आंकड़ा 6 हजार तक पहुंच गया है।

फिल्ड-आफिस के काम में विभाजन

भोपाल में बैरागढ़, कोलार, एमपी नगर, शहर वृत्त, बैरसिया और टीटी नगर तहसील हैं। इनके तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को न्यायिक और गैर न्यायिक कार्य में विभाजित किया है। यानी, जो अधिकारी न्यायिक कार्य कर रहे हैं, वे फिल्ड में नहीं है। वहीं, फिल्ड वाले अधिकारी न्यायिक कार्य नहीं कर रहे। इस व्यवस्था का वे भी विरोध कर रहे थे। इसके साथ ही कुल 8 मांगों को लेकर विरोध किया जा रहा था। इनमें से 7 मांगों पर सहमति बनने के बाद मंगलवार से तहसीलदार और नायब तहसीलदार काम पर लौट आए।

प्रमुख बिंदुओं पर बनी सहमति

  • संघ के पदाधिकारियों और अफसरों के बीच दो घंटे से अधिक समय तक बैठक चली। इसमें न्यायिक और गैर न्यायिक शब्दावली में बदलाव किया जाएगा।
  • संघ का प्रस्ताव है कि गैर न्यायिक शब्द हटाया जाए जिसके स्थान पर कार्यपालिक दंडाधिकारी शब्द का उपयोग किया जाएगा। इस पर शासन ने सहमति दी है।
  • जिलों में अभी लागू की गई व्यवस्था में जिला मुख्यालय में पदस्थ और फील्ड में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की संख्या पर की गई आपत्ति को भी शासन ने बदलने की सहमति दी है। अब कलेक्टरों से अभिमत लेकर संख्या तय की जाएगी।
  • राजस्व अधिकारियों को रेवेन्यू कोर्ट का मर्जर नहीं करने का भी आश्वासन मिला है। तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के ग्रेड-पे के मुद्दे पर कोई सहमति नहीं बनी है। इसके लिए अलग से चर्चा करने की बात शासन के अधिकारियों ने की है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

दीपोत्सव की शुरुआत, राजधानी में शुभ खरीदी की धूम; बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

2

0

दीपोत्सव की शुरुआत, राजधानी में शुभ खरीदी की धूम; बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

धनतेरस के साथ दीपोत्सव का आगाज हो गया है। राजधानी भोपाल के बाजारों में धनतेरस की  शुभ खरीदी की रौनक है। प्रमुख बाजार - पुराना भोपाल, न्यू मार्केट, चौक बाजार, 10 नंबर मार्केट और बैरागढ़ - सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ से गुलजार हैं।

Loading...

Oct 18, 2025just now

जबलपुर: विक्टोरिया अस्पताल में EOW का छापा, सवा करोड़ के घोटाले का खुलासा; 17 नोटिस के बाद जब्त किए 11 साल के दस्तावेज

2

0

जबलपुर: विक्टोरिया अस्पताल में EOW का छापा, सवा करोड़ के घोटाले का खुलासा; 17 नोटिस के बाद जब्त किए 11 साल के दस्तावेज

जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया में गुरुवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद ईओडब्ल्यू ने अस्पताल कार्यालय पर छापा मारकर वर्ष 2009 से 2020 तक के महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।

Loading...

Oct 18, 2025just now

भोपाल: 'मां से अफेयर' के शक में दोस्त का गला रेता, पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार

2

0

भोपाल: 'मां से अफेयर' के शक में दोस्त का गला रेता, पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां एक युवक की उसके ही दोस्त और दो अन्य साथियों ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक आशीष उईके (25) पुताई का ठेकेदार था। मुख्य आरोपी रंजीत सिंह को शक था कि आशीष का उसकी मां के साथ अफेयर है, इसी शक के चलते उसने दो दिन पहले आशीष को इलाके में न दिखने की चेतावनी दी थी। शनिवार तड़के श्याम नगर मल्टी में आशीष को देखते ही तीनों आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

Loading...

Oct 18, 2025just now

पीएम आवास योजना:  'अपने घर की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं', बोले- सीएम मोहन यादव  नीमच में 348 परिवारों को मिला 'दीवाली का तोहफा'

1

0

पीएम आवास योजना: 'अपने घर की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं', बोले- सीएम मोहन यादव नीमच में 348 परिवारों को मिला 'दीवाली का तोहफा'

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित 348 घरों की कॉलोनी का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अपना घर हर किसी का सपना होता है और इस 'विशेष दीवाली' पर हितग्राहियों को छत ही नहीं, स्वाभिमान और सुरक्षा भी मिली है। मुख्यमंत्री ने 49 लाख परिवारों को घर मिलने की बात कही और नीमच के विकास की घोषणाएं कीं।

Loading...

Oct 18, 202526 minutes ago