×

जेलेंस्की ने ट्रंप के सुर से मिलाया ताल... कहा- भारत पर टैरिफ लगाना सही

भारत अमेरिका में टैरिफ को लेकर बढ़ी खींचतान के बीच अब यूक्रेन के राष्ट्रपति  ने भी डोनाल्ड ट्रंप के सुर से ताल मिला दिया है। ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। इसको लेकर ट्रंप अपने ही देश में आलोचना का सामना कर चुके हैं, लेकिन इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने चौंकाने वाला बयान दिया है।

By: Arvind Mishra

Sep 08, 202511:53 AM

view10

view0

जेलेंस्की ने ट्रंप के सुर से मिलाया ताल... कहा- भारत पर टैरिफ लगाना सही

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की।

  • चौंकाने वाला दिया बयान, यूरोपीय देशों पर जताई नाराजगी
  • रूस से व्यापार करने वाले देशों पर लगना ही चाहिए टैरिफ
  • कई यूरोपीय देश आज भी रूस से तेल और गैस खरीद रहे 

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

भारत अमेरिका में टैरिफ को लेकर बढ़ी खींचतान के बीच अब यूक्रेन के राष्ट्रपति  ने भी डोनाल्ड ट्रंप के सुर से ताल मिला दिया है। ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। इसको लेकर ट्रंप अपने ही देश में आलोचना का सामना कर चुके हैं, लेकिन इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने चौंकाने वाला बयान दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी ट्रंप के टैरिफ का समर्थन करते हुए कहा- टैरिफ लगाकर ट्रंप ने सही किया। जेलेंस्की ने कहा कि कई यूरोपीय देश आज भी रूस से तेल और गैस खरीद रहे हैं, जो सही नहीं है। रूस के साथ व्यापार पूरी तरह से खत्म कर देना चाहिए।दरअसल, एक साक्षात्कार के दौरान जब जेलेंस्की से पूछा गया कि हाल ही में मोदी, पुतिन और चिनफिंग को एक-साथ देखा गया था। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। उन्होंने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर भयंकर टैरिफ लगा दिए हैं। इसके जवाब में जेलेंस्की ने कहा कि मुझे लगता है कि जो देश रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं, उन पर टैरिफ लगाना एक बहुत अच्छा आईडिया है।

अमेरिक को डालना चाहिए दबाव

जेलेंस्की के अनुसार, तीन हफ्ते पहले अलास्का में ट्रंप और पुतिन की मुलाकात हुई थी। मगर, इसके बाद भी कुछ नहीं बदला। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। जेलेंस्की ने रूस से तेल और गैस खरीदने पर यूरोपीय देशों की भी आलोचना करते हुए कहा कि हमें लगता है पुतिन पर और अधिक दबाव डालने की जरूरत है। यह दबाव अमेरिक को डालना चाहिए।

सहयोगियों का शुक्रगुजार हूं

जेलेंस्की ने कहा- मैं सभी यूरोपीय सहयोगियों का शुक्रगुजार हूं, लेकिन उनमें से कुछ देश आज भी रूस से तेल और गैस खरीद रहे हैं। यह कहीं से भी सही नहीं है, हमें रूस से हर तरह की खरीददारी बंद करनी होगी। जेलेंस्की ने कहा-पुतिन को रोकने के लिए रूस के साथ सारी डील बंद करनी होगी। यह काम सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ही कर सकते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि ट्रंप इसमें सफल होंगे।

‘त्रिकड़ी’ मीटिंग से लगी मिर्ची

प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में एससीओ समिट के लिए चीन दौरे पर गए थे। उन्होंने इस दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ खास मीटिंग की थी। उन्होंने जिनपिंग से भी मुलाकात की। इन तीनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर आने के बाद हलचल मच गई। माना जा रहा है कि ये तीनों देश साथ आए तो नई ग्लोबल पॉवर उभरकर सामने आएगी।

तेल की कीमत चुका रहा भारत

ट्रंप ने भारत पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, लेकिन इसके बाद 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया। इस तरह अब कुल 50 प्रतिशत टैरिफ हो चुका है। ट्रंप ने भारत से कहा था कि उसे रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए। ट्रंप का कहना है कि रूस अपनी कमाई को युद्ध में लगा रहा है। भारत भी अपनी बात पर टिका रहा। इसी वजह से उस पर ज्यादा टैरिफ लगा है।

युद्ध का नहीं निकला हल

रूस और यूक्रेन के बीच कई महीनों से युद्ध चल रहा है, जो कि अभी तक थम नहीं सका है। इसे रोकने के लिए दुनिया के कई बड़े नेताओं ने प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की से मीटिंग की थी, फिर भी अभी तक हल नहीं निकल पाया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

प्रधानमंत्री मोदी ने INS विक्रांत पर मनाई दिवाली, बोले- 'विक्रांत ने पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा दी'

0

0

प्रधानमंत्री मोदी ने INS विक्रांत पर मनाई दिवाली, बोले- 'विक्रांत ने पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा दी'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गोवा में स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसैनिकों के साथ दिवाली मनाई। यह 12वीं बार है जब पीएम मोदी ने जवानों के बीच जाकर त्योहार मनाया। नौसैनिकों को संबोधित करते हुए, पीएम ने आत्मनिर्भर भारत के प्रतीक आईएनएस विक्रांत की जमकर तारीफ की और कहा कि इसकी मौजूदगी से पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ गई है। उन्होंने भारत की बढ़ती सैन्य शक्ति, स्वदेशी रक्षा उत्पादन और माओवादी हिंसा में आई भारी कमी पर भी बात की। उन्होंने जोर दिया कि अब औसतन हर 40 दिन में एक स्

Loading...

Oct 20, 2025just now

इसरो को सफलता... चंद्रयान-2 ने देखा चांद पर सूरज का असर

2

0

इसरो को सफलता... चंद्रयान-2 ने देखा चांद पर सूरज का असर

इसरो को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंद्रयान-2 लूनर आर्बिटर ने सूरज के कोरोनल मास इजेक्शन के चांद पर असर का पहली बार आब्जर्वेशन किया है। यह खोज आर्बिटर पर लगे साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स में से एक, चंद्रा के एटमॉस्फेरिक कंपोजिशन एक्सप्लोरर-2 का इस्तेमाल करके की गई।

Loading...

Oct 19, 202517 hours ago

बिहार... टिकट न मिलने पर फाड़ा कुर्ता... जमीन पर लेटकर खूब रोए 

3

0

बिहार... टिकट न मिलने पर फाड़ा कुर्ता... जमीन पर लेटकर खूब रोए 

बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। चुनाव-प्रचार चरम पर पहुंच रहा है। वहीं महागठबंधन में खटपट थमने का नाम नहीं ले रही है। गठबंधन दलों के बीच आपसी सहमती नहीं बन सकी है। राजद और कांग्रेस के बीच आपसी मतभेद है।

Loading...

Oct 19, 202518 hours ago