×

एडीएम पदोन्नति के बाद भी एसडीएम की कुर्सी नहीं छोड़ी: स्थानांतरण आदेशों के दो महीने बाद भी रीवा–सतना–सिंगरौली में रुकावटें बरकरार

राज्य शासन द्वारा अगस्त में जारी स्थानांतरण आदेशों के दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन कई अधिकारी अब तक नई पदस्थापना पर नहीं पहुंच पाए हैं। त्योंथर एसडीएम पी.एस. त्रिपाठी को एडीएम सिंगरौली बनाया गया, पर डिप्टी कलेक्टर की अनुपस्थिति के कारण वे मुक्त नहीं हो पा रहे। इसी तरह अनुराग तिवारी का सतना तबादला भी अटका हुआ है। जबकि कुछ अधिकारियों ने रीवा में आमद दर्ज करा ली है, बाकी अब तक पुराने पदों पर ही जमे हुए हैं।

By: Yogesh Patel

Oct 06, 20258:39 PM

view9

view0

एडीएम पदोन्नति के बाद भी एसडीएम की कुर्सी नहीं छोड़ी: स्थानांतरण आदेशों के दो महीने बाद भी रीवा–सतना–सिंगरौली में रुकावटें बरकरार

हाइलाइट्स:

  • शासन आदेश के दो महीने बाद भी कई अधिकारी नए पदों पर नहीं पहुंच पाए।
  • एसडीएम त्योंथर पी.एस. त्रिपाठी एडीएम पद पर प्रमोशन के बावजूद मुक्त नहीं हो पा रहे।
  • रीवा, सतना और सिंगरौली में स्थानांतरण प्रक्रिया प्रशासनिक देरी की भेंट चढ़ी।

रीवा, स्टार समाचार वेब

एसडीएम की कुर्सी से सीधे एडीएम बनने का मौका मिला लेकिन यह सिर्फ आदेश तक ही सीमित है। त्योंथर एसडीएम मुक्त ही नहीं हो पा रहे। डिप्टी कलेक्टर जिनका रीवा में तबादला हुआ, वह आए ही नहीं। इसके कारण यहां पदस्थ अधिकारी को नई पदस्थापना स्थल के लिए मुक्त ही नहीं किया जा रहा है। अब भी उच्च पद पर पदस्थापना आदेश के बाद वही पुरानी कुर्सी पर अधिकारी बैठे हुए हैं। 

आपको बता दें कि अगस्त में शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया था। इस आदेश में कई डिप्टी कलेक्टर उपकृत हुए थे। कुछ का मनपसंद जगह पर तबादला किया गया था। इस आदेश को दो महीने हो गए लेकिन कई अधिकारियों को मुक्त नहीं किया गया। उन अधिकारियों की तो बल्ले बल्ले हो गई जिन्हें मनपदसंद जगह नहीं मिली लेकिन उन्हें जरूर निराशा हो रही है जो उच्च पदों पर पदस्थ किए गए हैं। इनमें से त्योंथर एसडीएम पीएस त्रिपाठी भी एक है। उन्हें संयुक्त कलेक्टर से सीधे एडीएम सिंगरौली बनाया गया है। उनकी पदस्थापना नए अधिकारियों ने ज्वाइनिंग में देरी के कारण लटक गई है। इसी तरह अनुराग तिवारी का तबादला गुढ़ से सतना किया गया है। वह भी डिप्टी कलेक्टर की कमी के कारण मुक्त नहीं हो पा रहे हैं। 

किसकी कहां हुई थी नवीन पदस्थापना

अगस्त महीने में शासन से स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था। इसमें पीएस त्रिपाठी को संयुक्त कलेक्टर से अपर कलेक्टर सिंगरौली, प्रमोद कुमार पाण्डेय को संयुक्त कलेक्टर रीवा से अपर कलेक्टर मऊगंज सुधीर कुमार बैक, संयुक्त कलेक्टर सतना से रीवा, गगन बिसेन संयुक्त कलेक्टर सागर से संयुक्त कलेक्टर रीवा, राकेश कुमार चौरसिया प्रभारी डिप्टी कलेक्टर कटनी से प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रीवा, गणेश अग्रवाल डिप्टी कलेक्टर का रीवा, अनुराग तिवारी को रीवा से सतना पदस्थ किया गया था। इनमें से सिर्फ तीन अधिकारियों ने ही आमद दर्ज कराई है।

सिर्फ तीन अधिकारी ही आए

स्थानांतरण के बाद सुधाकरण सिंह प्रभारी डिप्टी कलेक्टर अनूपपुर से रीवा, सुधीर बैक और गणेश अग्रवाल ने आमद दर्ज करा दी है। सभी ने ज्वाइन भी कर लिया है। इसके अलावा अन्य अधिकारी अभी तक नहीं आए हैं।  गगन बिसेन संयुक्त कलेक्टर सागर,  राकेश कुमार चौरसिया प्रभारी डिप्टी कलेक्टर कटनी से अभी तक मुक्त नहीं हुए हैं। इन अधिकारियों के नहीं आने से रीवा से स्थानांतरित किए गए अधिकारियों को मुक्त नहीं किया जा पा रहा है।

एसडीएम का प्रभार अनुराग तिवारी को मिला

आईएएस अधिकारी वैशाली जैन का तबादला रतलाम किया गया था। उन्हें सीईओ के साथ ही अपर कलेक्टर का चार्ज भी दिया गया। उन्हें कलेक्टर ने रतलाम के लिए मुक्त कर दिया है। उनकी जगह पर एसडीएम का प्रभार अनुराग तिवारी को सौंप दिया गया है। अनुराग तिवारी पहले भी एसडीएम हुजूर के पद पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा उनके पास वीआईपी प्रोटोकाल भी है। इनका स्थानांतरण भी सतना किया गया है। नए डिप्टी कलेक्टर के आने का इंतजार किया जा रहा है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पूर्व सांसद ज्ञा विवादित बयान: 'बेटी विधर्मी के यहां जाने का प्रयास करे तो टांगें तोड़ दो'

3

0

अपने विवादास्पद बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर एक बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, उन्होंने 'लव जिहाद' के संदर्भ में हिंदू माता-पिता को सलाह दी है कि यदि उनकी बेटियाँ उनकी बात नहीं मानतीं या किसी अन्य धर्म के व्यक्ति से शादी करने की जिद करती हैं, तो उन्हें मारपीट कर और उनकी टांगें तोड़कर भी रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को अच्छे भविष्य के लिए ही ताड़ना देते हैं।

Loading...

Oct 19, 20254 minutes ago

सु्प्रीम फैसला: MP में GNM-ANM कोर्स में अब किसी भी स्ट्रीम के 12वीं पास को मिलेगा प्रवेश, बायोलॉजी की अनिवार्यता खत्म

सर्वोच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के उस मनमाने निर्णय को रद्द कर दिया है, जिसमें GNM और ANM कोर्स के लिए 12वीं में बायोलॉजी विषय को अनिवार्य कर दिया गया था। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अब राज्य में प्रवेश इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) के नियमों के आधार पर होगा, जिससे आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र भी इन रोजगारोन्मुख कोर्सों में दाखिला ले सकेंगे। कोर्ट ने साथ ही इन नर्सिंग कोर्सों की प्रवेश परीक्षा की अनिवार्यता को भी समाप्त कर दिया है।

Loading...

Oct 19, 202515 minutes ago

भोपाल दिवाली हंगामा: गौतम नगर में पटाखा जब्त करने पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, पार्षदों ने लगाई उठक-बैठक

भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में दिवाली से एक दिन पहले पुलिस ने बिना लाइसेंस वाले फुटपाथ दुकानदारों के पटाखे जब्त किए। नाराज व्यापारियों और पार्षदों ने थाने के बाहर 'पुलिस तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी' के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।

Loading...

Oct 19, 202523 minutes ago

दीपावली और छठ पूजा के लिए भोपाल रेल मंडल ने आरक्षण केंद्रों (PRS) के समय में किया बदलाव

भोपाल रेल मंडल ने दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती हुई आवाजाही और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरक्षण केंद्रों (Passenger Reservation System - PRS) के संचालन के समय में परिवर्तन किया है।

Loading...

Oct 19, 202530 minutes ago

जबलपुर स्टेशन पर समोसे के बदले वेंडर ने उतरवाई यात्री की घड़ी: वीडियो वायरल होने के बाद वेंडर गिरफ्तार, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

4

मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक रेलवे वेंडर की अनुचित हरकत के कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Loading...

Oct 19, 20254 hours ago