अक्षय कुमार और अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 30 दिन पूरे किए। फिल्म ने अब तक ₹114.57 करोड़ का कलेक्शन किया है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बजट पार कर लिया है। जानिए फिल्म की अब तक की कमाई और 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाली 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' से पड़ने वाले असर के बारे में।
By: Ajay Tiwari
Oct 18, 20254:46 PM
बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का किरदार निभाकर दुनियाभर में मशहूर हुए अभिनेता पंकज धीर का बुधवार को निधन हो गया। 68 साल के पंकज को कैंसर था और उन्होंने इससे लंबी जंग भी लड़ी। हालांकि, कुछ महीने पहले यह फिर से उभर आया और वह बेहद बीमार थे। उनकी मेजर सर्जरी भी हुई थी।
By: Arvind Mishra
Oct 15, 20252:43 PM
2025 में विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर 'छावा' (₹601.54 करोड़) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, जबकि अक्षय कुमार की चार फिल्मों का कुल कलेक्शन (₹502.12 करोड़) भी यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया। जानें पूरी तुलना और अपकमिंग फिल्में।
By: Ajay Tiwari
Oct 14, 20254:28 PM
70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बच्चन परिवार ने रचा इतिहास! अभिषेक बच्चन ने जीता 'बेस्ट एक्टर' (I Want To Talk), जबकि अमिताभ और जया बच्चन को 'सिने आइकन सम्मान' मिला। तीनों ने एक ही दिन अवॉर्ड जीतकर बनाई हैट्रिक। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर व्यक्त की खुशी, कहा - यह हमारा सौभाग्य है।
By: Ajay Tiwari
Oct 13, 20254:35 PM
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार अभिनीत कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'भूल भुलैया' को 18 साल पूरे हो गए हैं। 2007 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने हॉरर और कॉमेडी के अनोखे मिश्रण से दर्शकों का दिल जीता। जानें इसकी सफलता की कहानी और इसके सीक्वल।
By: Ajay Tiwari
Oct 12, 20255:03 PM

7
0
मुंबई। स्टार समाचार वेब एंटरटेंमेंट
अक्षय कुमार स्टारर कल्ट क्लासिक कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'भूल भुलैया' ने अपनी रिलीज़ के 18 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर्स टी-सीरीज ने पोस्ट कर दर्शकों की पुरानी यादें ताज़ा कर दीं। टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के यादगार दृश्यों को साझा करते हुए लिखा, "मंजुलिका के 18 साल! इस फिल्म ने हॉरर और कॉमेडी के बेहतरीन मिश्रण के साथ दर्शकों के दिलों पर राज किया।"
प्रियदर्शन की मास्टरपीस
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2007 में रिलीज़ हुई थी और आज भी दर्शकों की सबसे पसंदीदा फिल्मों में शुमार है। 'भूल भुलैया' की कहानी, इसके अनोखे किरदार और जबरदस्त गाने आज भी लोगों के बीच उतने ही चर्चा में रहते हैं। विद्या बालन द्वारा निभाया गया 'मंजुलिका' का किरदार और 'हरे रामा हरे कृष्णा' गाना आज भी फ़ैंस के दिलों में बसता है।
दमदार स्टार कास्ट और संगीत
फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा और अमीषा पटेल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। सहायक कलाकारों में परेश रावल, राजपाल यादव, मनोज जोशी, असरानी और विक्रम गोखले जैसे दिग्गजों ने अपने अभिनय से चार चांद लगाए थे। फिल्म का संगीत प्रीतम और रंजीत बारोट ने तैयार किया था, जबकि गीत समीर और सईद कादरी ने लिखे थे। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और किशन कुमार ने किया था। हॉरर और कॉमेडी के इस अनूठे कॉकटेल ने दर्शकों को खूब हँसाया भी और डराया भी।
मलयालम ब्लॉकबस्टर की शानदार रीमेक
बहुत कम लोग जानते हैं कि यह फिल्म 1993 की मलयालम ब्लॉकबस्टर 'मणिचित्रथाझु' की आधिकारिक रीमेक थी। इस मूल फिल्म का प्रभाव इतना जबरदस्त था कि इसे कई भाषाओं में रीमेक किया गया, जहाँ इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की। इनमें कन्नड़ में 'अप्थमित्र' (2004), तमिल में 'चंद्रमुखी' (2005), और बंगाली में 'राजमोहोल' (2005) शामिल हैं।
सीक्वल ने भी किया कमाल
'भूल भुलैया' की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल भी बनाए। 2022 में अनीज बज्मी के निर्देशन में 'भूल भुलैया 2' रिलीज़ हुई, जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। इसके बाद 2024 में 'भूल भुलैया 3' आई, जिसमें कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े सितारे शामिल थे।