×

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन अब 'अटल बिहारी वाजपेयी' हो: सांसद खंडेलवाल की रेल मंत्री से कहा

दिल्ली के सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर "अटल बिहारी वाजपेयी रेलवे स्टेशन" करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने दिल्ली जंक्शन का नाम "महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन" रखने का भी आग्रह किया है। जानें इन प्रस्तावों के पीछे का तर्क और दिल्ली की मुख्यमंत्री का समर्थन।

By: Ajay Tiwari

Jul 06, 20255:52 PM

view6

view0

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन अब 'अटल बिहारी वाजपेयी' हो: सांसद खंडेलवाल की रेल मंत्री से कहा

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब

दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखकर दिल्ली के दो प्रमुख रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “अटल बिहारी वाजपेयी रेलवे स्टेशन” रखने का प्रस्ताव दिया है, इसे भारत रत्न अटल जी की स्मृति को राष्ट्र की राजधानी में अमर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक पहल बताया है।

दिल्ली जंक्शन: महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन हो

दूसरी ओर, खंडेलवाल ने दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन रखने का भी आग्रह किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी पूर्व में दिल्ली जंक्शन का नाम महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन रखने का समर्थन किया है। खंडेलवाल ने बताया कि वे इस संबंध में जल्द ही रेल मंत्री वैष्णव से मिलेंगे और संसद के अगले सत्र में इस विषय को संसद में उठाएंगे भी।

नागरिक भावनाओं का सम्मान होगा

खंडेलवाल ने वैष्णव को भेजे अपने पत्र में कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश का सबसे प्रमुख, व्यस्ततम और ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन है, जो राजधानी के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। उन्होंने तर्क दिया कि इसका नामकरण अटल जी जैसे महान नेता के नाम पर होना न केवल उचित होगा, बल्कि दिल्ली और देश के नागरिकों की भावनाओं का भी सम्मान होगा।

यह दिलाए बदले हुए नाम

सांसद खंडेलवाल ने यह भी कहा कि जिस प्रकार मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और बेंगलुरु में क्रांतिवीर संगोली रायन्ना स्टेशन जैसे प्रमुख स्टेशनों का नामकरण ऐतिहासिक महानायकों के नाम पर किया गया है, उसी प्रकार दिल्ली जैसे राष्ट्रीय राजधानी के केंद्र में स्थित स्टेशन को भी अटल जी जैसे राष्ट्रीय प्रतीक के नाम पर समर्पित किया जाना चाहिए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: निर्देशों का पालन न करने पर 1,000 बूथ स्तरीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

1

0

पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी से जुड़े निर्देशों का पालन न करने के आरोप में लगभग 1,000 बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) पर गाज गिरी है। इन सभी अधिकारियों को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के तहत 'कारण बताओ' नोटिस (Show Cause Notice) जारी किए गए हैं।

Loading...

Oct 22, 20257 hours ago

मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की तैयारी तेज: भारत ने बेल्जियम को सौंपी मुंबई की आर्थर रोड जेल की हाई-सिक्योरिटी का प्रूफ

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 13,850 करोड़ रुपये के घोटाले में वांछित भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने के प्रयास अब निर्णायक चरण में पहुँच गए हैं। बेल्जियम की अदालत द्वारा चोकसी पर लगे आरोपों को दोनों देशों के कानूनों के तहत प्रत्यर्पण योग्य (Extraditable) माने जाने के बाद, भारत सरकार ने बेल्जियम के अधिकारियों को मुंबई की आर्थर रोड जेल की आधिकारिक तस्वीरें सौंपी हैं।

Loading...

Oct 22, 20257 hours ago

मथुरा ट्रैक पर मालगाड़ी बेपटरी होने से दिल्ली-भोपाल रेल यातायात प्रभावित; शताब्दी एक्सप्रेस रद्द, 10 से अधिक ट्रेनों के रूट बदले

उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में मथुरा-पलवल ट्रैक पर वृंदावन रोड और अझई स्टेशन के बीच मंगलवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया। कोयला लदी एक मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दिल्ली-आगरा रेल मार्ग की यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

Loading...

Oct 22, 20258 hours ago

सुरक्षा में चूक! केरल... जमीन में घंसा राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर... पुलिस को देना पड़ा धक्का 

4

केरल के प्रमादोम स्टेडियम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद हेलीपैड टारमैक का एक हिस्सा धंस गया। मौके पर तैनात पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने शारीरिक रूप से हेलीकॉप्टर को धंसी हुई जगह से धकेल कर बाहर निकाला।

Loading...

Oct 22, 202514 hours ago