×

केन-बेतवा लिंक परियोजना से बदलेगा बुंदेलखंड का भविष्य, पन्ना में 106 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना जिले के अमानगंज में कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना पूरी होने पर बुंदेलखंड की तकदीर बदलेगी। कार्यक्रम में 106 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया और स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई सहित कई घोषणाएँ की गईं।

By: Star News

Sep 06, 20252:33 PM

view14

view0

केन-बेतवा लिंक परियोजना से बदलेगा बुंदेलखंड का भविष्य, पन्ना में 106 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

हाइलाइट्स

  • बुंदेलखंड में किसानों और युवाओं की जिंदगी बदलेगी केन-बेतवा लिंक परियोजना से।
  • पन्ना में 106 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन।
  • स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और सिंचाई परियोजनाओं को लेकर कई बड़ी घोषणाएँ।

पन्ना, स्टार समाचार वेब

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम सब मिलकर मध्यप्रदेश को विकास के क्षेत्र में नंबर वन प्रदेश बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का पन्ना जिला प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। पन्ना जिले की धरती से हीरा उपजता है। यह महावीरों की धरती है। इस जिले को विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों, युवाओं, गरीबों और महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में माताओं और बहनों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी धरती रानी झांसी और दुर्गावती का क्षेत्र है। हमारी धरती में महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दीपावली की भाईदूज से लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र लाड़ली बहनों को प्रतिमाह 1500 रुपए की राशि दी जाएगी तथा 2028 तक लाड़ली बहनों को तीन हजार रुपए की राशि प्रतिमाह प्रदान की जाएगी। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को पन्ना जिले के गुनौर विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद अमानगंज में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना का कार्य पूर्ण हो जाने से बुन्देलखण्ड क्षेत्र के किसानों और युवाओं की तकदीर चमक जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लोग अपनी जमीनें नहीं बेचें। उन्होंने कहा कि लगभग एक लाख करोड़ लागत से बनने वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना के पूर्ण होने से बुन्देलखंड क्षेत्र पंजाब और हरियाणा राज्य से भी विकास की दृष्टि से आगे निकल जाएगा। 

उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र के युवा स्वरोजगार स्थापित कर रोजगार देने वाले बनेंगे। उन्होंने कहा कि पन्ना क्षेत्र के औद्योगिकीकरण के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। पन्ना में मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन के लिए मैं शीघ्र पन्ना पुन: आउंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पन्ना में मेडीकल कॉलेज बन जाने से इस क्षेत्र के युवा मेडीकल की पढ़ाई यहीं रह कर करेंगे और लोगों की सेवा करेंगे।  समारोह में मुख्यमंत्री ने लगभग 106 करोड़ के निर्माण कार्यों और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना जिले को 106 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। समारोह को विधायक पन्ना एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक गुनौर डॉ. राजेश वर्मा ने भी संबोधित किया। समारोह में मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग रामकृष्ण कुसमरिया, विधायक पवई प्रहलाद लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे परमार, नगर पालिका अध्यक्ष पन्ना श्रीमती मीना पाण्डेय, नगर परिषद अमानगंज अध्यक्ष श्रीमती सारिका खटीक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतानंद गौतम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज यादव, अमानगंज मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुवेर्दी, कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, पुलिस उपमहानिरीक्षक ललित शाक्यवार, कलेक्टर सुरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित था।

106 करोड़ से अधिक के इन विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमानगंज में आयोजित महिला सम्मेलन के कार्यक्रम में 106 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। महिला सम्मेलन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 23 करोड़ 73 लाख के 9 कार्यों का लोकार्पण किया, लोकार्पित कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की 1.04 करोड़ की जल जीवन मिशन की गड़ोखर नल जल योजना, 2.11 करोड़ की बिल्हा सुरदहा नल जल योजना तथा 1.31 करोड़ की टिकरिया नल जल योजना, लोक निर्माण विभाग की 9 करोड़ 99 लाख की 15 किलोमीटर लंबाई की मकरंदगंज हरद्वाही गुनौर सड़क मार्ग का उन्नयन कार्य शामिल है, जबकि नगर परिषद अमानगंज अंतर्गत 90 लाख की लागत राशि से निर्मित क्रमश: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ग्राम कुदरा झरकुवा में आवंटित भूमि की बाउंड्रीवाल, वार्ड क्रमांक 5 में झिरिया पुलिया तक नाला निर्माण और मिढ़ासन नदी के किनारे पुल घाट निर्माण कार्य शामिल है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 9 में 47 लाख के खेल स्टेडियम बाउंड्रीवाल और 53 लाख की लागत से थाना तिराहा से वार्ड क्रमांक 14 गुनौर रोड में पानी टंकी तक नाला निर्माण का कार्य भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के तहत 2 करोड़ 55 लाख से निर्मित मूलपारा बैराज शाहनगर और 4 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से निर्मित देवरी बैराज पवई का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमानगंज में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास, लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग (भवन), म.प्र. भवन विकास निगम तथा दक्षिण वनमंडल के 82.42 करोड़ के कुल 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमानगंज प्रवास के दौरान अमानगंज, गुनौर, सलेहा, ककरहटी अस्पताल के उन्नयन सहित सात उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, सलेहा में नवीन महाविद्यालय की स्थापना सहित देवेन्द्रनगर के शासकीय महाविद्यालय में नवीन संकाय प्रारंभ करने एवं स्कूल उन्नयन की घोषणा और अगस्त्य मुनि आश्रम के सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों के लिए जरूरी प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अमानगंज खेल स्टेडियम के निर्माण, स्थायी हेलीपैड बनाने, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के तहत बरगी नहर सिंचाई प्रणाली की उद्वहन सिंचाई परियोजना की घोषणा भी की। इस परियोजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र के 114 गांव लाभांवित होंगे और 25 हजार हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी। गुनौर के गुन्नू सागर तालाब, गढ़ीपडरिया के वृन्दावन बांध और क्षमता में बढोत्तरी कर नहरों के जीर्णोद्धार कार्य तथा गुनूसागर सिंचाई परियोजना के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणा की। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अमानगंज हेलीपैड आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जब अमानगंज हेलीपैड पहुंचे सांसद खजुराहो विष्णु दत्त शर्मा भी साथ थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हेलीपैड आगमन पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक पन्ना एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक गुनौर डॉ. राजेश वर्मा, बृजेन्द्र मिश्रा, सतानंद गौतम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। प्रशासन की ओर से कमिश्नर अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक ललित शाक्यवार, कलेक्टर सुरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

दीपोत्सव की शुरुआत, राजधानी में शुभ खरीदी की धूम; बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

2

0

दीपोत्सव की शुरुआत, राजधानी में शुभ खरीदी की धूम; बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

धनतेरस के साथ दीपोत्सव का आगाज हो गया है। राजधानी भोपाल के बाजारों में धनतेरस की  शुभ खरीदी की रौनक है। प्रमुख बाजार - पुराना भोपाल, न्यू मार्केट, चौक बाजार, 10 नंबर मार्केट और बैरागढ़ - सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ से गुलजार हैं।

Loading...

Oct 18, 20251 hour ago

जबलपुर: विक्टोरिया अस्पताल में EOW का छापा, सवा करोड़ के घोटाले का खुलासा; 17 नोटिस के बाद जब्त किए 11 साल के दस्तावेज

2

0

जबलपुर: विक्टोरिया अस्पताल में EOW का छापा, सवा करोड़ के घोटाले का खुलासा; 17 नोटिस के बाद जब्त किए 11 साल के दस्तावेज

जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया में गुरुवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद ईओडब्ल्यू ने अस्पताल कार्यालय पर छापा मारकर वर्ष 2009 से 2020 तक के महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।

Loading...

Oct 18, 20252 hours ago

भोपाल: 'मां से अफेयर' के शक में दोस्त का गला रेता, पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार

2

0

भोपाल: 'मां से अफेयर' के शक में दोस्त का गला रेता, पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां एक युवक की उसके ही दोस्त और दो अन्य साथियों ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक आशीष उईके (25) पुताई का ठेकेदार था। मुख्य आरोपी रंजीत सिंह को शक था कि आशीष का उसकी मां के साथ अफेयर है, इसी शक के चलते उसने दो दिन पहले आशीष को इलाके में न दिखने की चेतावनी दी थी। शनिवार तड़के श्याम नगर मल्टी में आशीष को देखते ही तीनों आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

Loading...

Oct 18, 20253 hours ago

पीएम आवास योजना:  'अपने घर की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं', बोले- सीएम मोहन यादव  नीमच में 348 परिवारों को मिला 'दीवाली का तोहफा'

1

0

पीएम आवास योजना: 'अपने घर की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं', बोले- सीएम मोहन यादव नीमच में 348 परिवारों को मिला 'दीवाली का तोहफा'

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित 348 घरों की कॉलोनी का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अपना घर हर किसी का सपना होता है और इस 'विशेष दीवाली' पर हितग्राहियों को छत ही नहीं, स्वाभिमान और सुरक्षा भी मिली है। मुख्यमंत्री ने 49 लाख परिवारों को घर मिलने की बात कही और नीमच के विकास की घोषणाएं कीं।