रांची वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया। विराट कोहली ने 135 रन बनाकर टीम को जिताया और कहा- अब पूरा ध्यान सिर्फ वनडे क्रिकेट पर। बैटिंग कोच ने वर्ल्ड कप 2027 के सवाल को नकारा।

स्पोर्ट्स डेस्क. स्टार समाचार वेब
रांची में खेले गए पहले रोमांचक वनडे मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के हीरो रहे अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली, जिन्होंने 135 रन की शानदार पारी खेली।
मैच के बाद, 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए विराट कोहली ने अपने भविष्य को लेकर लग रही अटकलों को समाप्त कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब उनका पूरा ध्यान केवल वनडे क्रिकेट पर केंद्रित है। कोहली पहले ही टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। हाल ही में टेस्ट सीरीज में भारत की 0-2 से हार के बाद उनकी टेस्ट टीम में वापसी की चर्चाएं तेज़ हो गई थीं, जिसे रांची में उनके दमदार प्रदर्शन और बयान ने पूरी तरह खत्म कर दिया।
37 वर्षीय कोहली ने अपनी शानदार फॉर्म का श्रेय मानसिक मजबूती को दिया। उन्होंने कहा, "जब तक शरीर की स्थिति ठीक रहती है और मैं मानसिक रूप से शार्प महसूस करता हूँ, तब तक मुझे खुद पर भरोसा रहता है।" न्होंने कहा कि अब उन्हें मैच से पहले एक दिन का ब्रेक लेना होता है। 300 से अधिक वनडे खेल चुके कोहली के अनुसार, गेम के टच में रहना और नेट्स पर एक-दो घंटे बल्लेबाजी करना यह सुनिश्चित करता है कि वह सही स्थिति में हैं। अपनी पारी पर बोलते हुए कोहली ने कहा, "20-25 ओवर तक पिच अच्छी थी, उसके बाद धीमी हो गई। मैं बस गेंद के मुताबिक खेलना चाहता था और अपने खेल का लुत्फ लेना चाहता था।"
जब विराट कोहली के वर्ल्ड कप खेलने को लेकर सवाल पूछे गए, तो टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इन चर्चाओं पर हैरानी जताई।कोटक ने कहा, "विराट कोहली की फिटनेस और फॉर्म देखकर उनके भविष्य पर सवाल उठाने का कोई कारण नहीं है।" उन्होंने वर्ल्ड कप 2027 में कोहली के खेलने की संभावना पर कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि इस पर चर्चा की ज़रूरत क्यों है। वह बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। जिस तरह वह खेल रहे हैं और अपनी फिटनेस बनाए रखते हैं, उसमें किसी भी तरह का सवाल उठ ही नहीं सकता।" कोटक ने यह भी स्पष्ट किया कि टीम प्रबंधन भविष्य की बहस में उलझने के बजाय वर्तमान पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उनके मुताबिक, रोहित और विराट दोनों टीम के अहम खिलाड़ी हैं और युवा खिलाड़ियों को लगातार अपना अनुभव साझा कर रहे हैं।
BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने भारत की रोमांचक जीत की सराहना की। उन्होंने विराट कोहली की शतकीय पारी के अलावा रोहित शर्मा, केएल राहुल और गेंदबाज कुलदीप यादव के प्रदर्शन की भी तारीफ की। मन्हास ने 'एक्स' पर लिखा कि विराट की शानदार बल्लेबाजी और रोहित-राहुल का मजबूत सहयोग टीम को अच्छी स्थिति में ले गया। कुलदीप और हर्षित राणा के महत्वपूर्ण योगदान से भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।
JSCA स्टेडियम की बल्लेबाजी-फ्रेंडली पिच पर भारत ने 8 विकेट पर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विराट कोहली ने 120 गेंदों में 11 चौके और 7 छक्के लगाकर 135 रन बनाए।
उन्होंने रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 136 रन की अहम साझेदारी की।
कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने भी 56 गेंद में 60 रनों का योगदान दिया।
रवींद्र जडेजा ने आखिरी ओवरों में 20 गेंद पर 32 रन बनाकर स्कोर को मजबूती दी।
जवाब में, भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज कुलदीप यादव ने चार और हर्षित राणा ने तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की चुनौती को 17 रन से पहले ही समाप्त कर दिया।
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और पूरी खबर।
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और ढांचागत बदलावों की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बेहद अहम और नई भूमिका सौंपी जा सकती है।
टोबी अल्बर्ट ने मेट्रो बैंक वनडे कप में दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। जानिए उनकी इस 86 रनों की तूफानी पारी और मैच की हाइलाइट्स।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में रिहैब के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें और समय देने की सलाह दी है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान की वोटिंग में उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को बेहद मामूली अंतर से पछाड़ा।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विदेशी लीग में खेलने का फैसला किया है। वह यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़ गए हैं।
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया है। जानिए रणजी ट्रॉफी के इस स्टार गेंदबाज का शानदार फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड और पूरी टीम का विवरण।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के बरी किए जाने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने निराशा जताई है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और पहलवानों के अगले कदमों के बारे में।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानिए टीम के गेंदबाजी संयोजन और हेड-टू-हेड आंकड़ों की पूरी रिपोर्ट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह