मध्य प्रदेश में ठेका प्रथा और कंपनी राज के विरोध में कल (12 अक्टूबर) भोपाल के अंबेडकर पार्क में 'महाक्रांति आंदोलन' होगा। विभिन्न कर्मचारी संगठन नियमित नौकरी, ₹21,000 न्यूनतम वेतन और समान काम-समान वेतन की मांग करेंगे।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में नौकरियों में लागू ठेका प्रथा, कंपनी राज और अस्थायी व्यवस्था के विरोध में प्रदेशभर के कर्मचारियों ने कल (12 अक्टूबर) राजधानी भोपाल में 'महाक्रांति आंदोलन' की घोषणा की है। इस आंदोलन में विभिन्न विभागों के बैंक मित्र, पंचायत चौकीदार, पंप ऑपरेटर, अंशकालीन भृत्य, स्वच्छाग्राही, राजस्व सर्वेयर और अन्य आउटसोर्स एवं अस्थायी कर्मचारी संगठन शामिल होंगे।
नियमितीकरण और ₹21,000 न्यूनतम वेतन की मांग
आंदोलन का आयोजन "ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स, अस्थाई, अंशकालीन, ग्राम पंचायत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, मध्यप्रदेश" के संयुक्त बैनर तले किया जा रहा है। यह 'महाक्रांति आंदोलन' कल सुबह 10 बजे से अंबेडकर पार्क, तुलसी नगर, भोपाल में शुरू होगा। प्रदर्शनकारी प्रमुख रूप से नियमित नौकरी, न्यूनतम ₹21,000 मासिक वेतन और नौकरियों में लागू ठेका प्रथा व कंपनी राज को पूरी तरह समाप्त करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाएंगे।
अन्याय के खिलाफ हल्ला बोल
मोर्चा के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने बताया कि आंदोलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में अस्थायी, आउटसोर्स और पंचायत कर्मचारी भोपाल में एकजुट होंगे। उन्होंने कहा, "यह आंदोलन केवल एक वर्ग का नहीं, बल्कि वर्षों से आर्थिक अन्याय झेल रहे प्रदेश के सभी शोषित और अस्थायी कर्मचारियों की साझा आवाज है। सुशासन की पहचान कर्मचारियों की मेहनत और निष्ठा का सम्मान है।"
समान काम - समान वेतन संवैधानिक अधिकार
शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने निर्णय (सिविल अपील क्रमांक 8558/2018, दिनांक 19 अगस्त 2025) में यह स्पष्ट किया है कि लंबे समय से कार्यरत अस्थायी कर्मियों से कम वेतन पर नियमित कार्य कराना श्रमिक शोषण है। न्यायालय ने 'समान काम-समान वेतन' और सामाजिक सुरक्षा को कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार बताया है।
नहीं मिल रहा समान वेतन
संगठन पदाधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि मध्य प्रदेश में पिछले दो दशकों से तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की नियमित भर्तियाँ लगभग बंद हैं, जबकि विभागीय कार्य इन्हीं आउटसोर्स और अस्थायी कर्मियों से कराए जा रहे हैं, जिन्हें न तो सम्मानजनक वेतन मिलता है और न ही भविष्य की सुरक्षा।


कर्मचारियों की प्रमुख मांगें:

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।