मध्य प्रदेश नर्सिंग भर्ती 2024 गजट नियमों के उल्लंघन को लेकर हाईकोर्ट पहुंची। जानें क्यों एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर सीधी भर्ती को दी गई चुनौती।

प्रमोशन के लिए आरक्षित पदों को सीधी भर्ती में क्यों बदला गया?
25 वर्षों तक सेवा देने वाले अनुभवी अफसरों को नियमित पदोन्नति क्यों नहीं मिली?
यदि ये अफसर अयोग्य थे, तो वर्षों तक इनसे ऊंचे पदों पर अस्थायी काम क्यों लिया गया?
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा निकाली गई नर्सिंग फैकल्टी भर्ती कानूनी पचड़े में फंस गई है। प्रदेश के 67 अनुभवी नर्सिंग ऑफिसरों ने वर्ष 2024 के राजपत्र (गजट) के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायमूर्ति विशाल धगत की एकलपीठ ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव सहित अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब-तलब किया है।
क्या है पूरा विवाद?
याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता अभिषेक पांडेय और अंशुल तिवारी के अनुसार, वर्ष 2024 की गजट अधिसूचना स्पष्ट करती है कि एसोसिएट प्रोफेसर के 100% पद पदोन्नति (Promotion) से भरे जाने चाहिए, लेकिन विभाग ने नियमों के विरुद्ध 40 पदों पर सीधी भर्ती निकाल दी। इसी प्रकार, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भी 60% प्रमोशन कोटे को समाप्त कर सभी पदों को सीधी भर्ती में बदल दिया गया है।
यह भी पढ़ें..
अनुभव की अनदेखी का आरोप
याचिका में कहा गया है कि जब नर्सिंग कॉलेजों में सीबीआई जांच के कारण संकट था, तब इन्हीं 10 से 25 साल के अनुभवी नर्सिंग ऑफिसरों ने अस्थायी प्रभार संभालकर सेवाएं दी थीं। अब प्रमोशन के समय उन्हें हक से वंचित कर सीधी भर्ती निकालना उनके साथ अन्याय है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान भर्ती प्रक्रिया अब हाईकोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन रहेगी।
NALSAR लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों के एनरोलमेंट रोकने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को लगाई फटकार। जानिए पूरा मामला और कोर्ट के आदेश की मुख्य बातें।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2027 की 10वीं और 12वीं मुख्य परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानिए पूरी तारीखें, समय, जरूरी निर्देश और परीक्षा केंद्र से जुड़े नियम।
सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्र DigiLocker पर जाकर अपना स्कोर और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 9124 पदों पर भर्ती निकाली है। जानिए योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
NEET PG 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप आज 11 अगस्त को जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 30 अगस्त को होगी।
नीट-यूजी का परिणाम जारी होने के साथ ही मध्यप्रदेश में दाखिले की प्रक्रिया अब गति पकड़ने लगी है। वेटरनरी विवि ने स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने की कवायद तेज कर दी है। पिछले सत्र में काउंसलिंग प्रक्रिया लंबी खिंचने के कारण प्रवेश में देरी हुई थी, जिसका असर शैक्षणिक सत्र पर भी पड़ा था।
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस के बाद अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर दर्ज होगी।
नीट-यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई की चार्जशीट ने देश की परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीबीआई के मुताबिक, पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक नहीं हुआ था, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अधिकृत विषय विशेषज्ञों ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर इसे बाहर पहुंचाया था।
देश में उच्च शिक्षा की साख को नुकसान पहुंचा रहे अवैध और फर्जी संस्थानों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने शिकंजा कस दिया है। यूजीसी ने देश भर में ऐसे 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान की है, जिनका सबसे बड़ा जाल दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने यह जानकारी साझा की।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। यहां जानें परीक्षा केंद्रों, समय-सारणी और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह