मध्यप्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण के लिए बड़ी योजना। 86 विकासखण्डों में बनेंगे कला भवन, खुलेगा सांदीपनि विद्यालय और जनजातीय उत्पादों को मिलेगा जी.आई. टैग।

जनजातीय कार्य विभाग मंत्री कुंवर विजय शाह ने सरकार के विकास और सेवा के 2 वर्ष पूरा होने पर पत्रकार वार्ता की।
भोपाल | स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एक व्यापक रोडमैप पर काम कर रही है। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए घोषणा की है कि आगामी तीन वर्षों में प्रदेश के प्रत्येक जनजातीय विकासखण्ड में सांदीपनि विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।
मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों के स्कूलों को न केवल अधोसंरचना के मामले में सुदृढ़ किया जाएगा, बल्कि वहां स्मार्ट क्लास, उन्नत लैब और आधुनिक लाइब्रेरी की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। प्रत्येक विकासखण्ड में एकलव्य विद्यालय, माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर और बालक आदर्श आवासीय विद्यालय की स्थापना कर शिक्षा तक समान पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।
जनजातीय कलाओं को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। डिंडोरी की गोंड पेंटिंग के बाद अब भील जनजाति की गलशन माला, बोलनी, पिथौरा चित्रशैली और झाबुआ की गुड़िया समेत सात अन्य उत्पादों को जी.आई. (Geographical Indication) टैग दिलाने की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही, 86 जनजातीय विकासखण्डों में कला भवनों का निर्माण किया जाएगा, जो सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्र बनेंगे।
गुजरात के केवड़िया की तर्ज पर पचमढ़ी, मांडू, कान्हा-किसली, पेंच और बांधवगढ़ जैसे पर्यटन स्थलों पर जनजातीय महिला कैफेटेरिया बनाए जा रहे हैं। इनका संचालन स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा किया जाएगा, जिससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय महिलाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
आईआईटी दिल्ली के सहयोग से 'आदि वाणी' ऐप विकसित किया जा रहा है, जो भीली बोली से हिंदी और हिंदी से भीली में अनुवाद की सुविधा देगा। इसके अलावा, विभागीय योजनाओं की जानकारी सुलभ कराने के लिए 'शालिनी' ऐप भी काम कर रहा है।
आवास: अब तक 1.30 लाख से अधिक आवास पूर्ण किए जा चुके हैं।
स्वास्थ्य: जनजातीय क्षेत्रों में 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं।
पर्यटन: स्वदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 14 गांवों में 86 जनजातीय 'होमस्टे' तैयार किए जा रहे हैं।
आहार अनुदान: विशेष पिछड़ी जनजातियों (बैगा, भारिया, सहरिया) की महिला मुखियाओं को कुपोषण से मुक्ति के लिए 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।