भोपाल में 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: क्रियान्वयन, चुनौतियां एवं संभावनाएं' कार्यशाला आयोजित। राज्यपाल, CM डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEP को भारतीयता स्थापित करने वाला दूरदर्शी कदम बताया।

भोपाल : स्टार समाचार वेब
कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आज "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: क्रियान्वयन, चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर एक दिवसीय महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कार्यशाला का मुख्य आतिथ्य किया, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी अध्यक्षता की। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को "भारत के भविष्य को नई दिशा देने की दूरदर्शी कार्ययोजना" बताया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को शिक्षा परिवर्तन की दिशा में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। NEP का मूल स्वभाव 'समग्रता' है, जो समग्र शिक्षा, समग्र विकास और समग्र राष्ट्र-निर्माण के लक्ष्य से जुड़ा है। उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों से नवाचार, गुणवत्तापूर्ण संकाय विकास और डिजिटल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण पर समयबद्ध तरीके से कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दावा किया कि NEP 2020 के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस नीति को केवल शैक्षणिक सुधार नहीं, बल्कि राज्य के कौशल, नवाचार और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का आधार माना गया है। उन्होंने प्रदेश के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों को 'कुलगुरु' संबोधित कर प्राचीन गुरुकुल आदर्शों को आधुनिक व्यवस्था से जोड़ने की पहल की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में, राज्य शासन ने प्रदेश में 370 सांदीपनि स्कूल स्थापित किए हैं, जो गुरुकुल की गरिमा और डिजिटल युग की दक्षता को समाहित कर रहे हैं। उन्होंने समेकित विश्वविद्यालय की अवधारणा का विस्तार करने की बात कही ताकि सभी विधाओं के अध्ययन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा को प्राथमिकता देने के लिए राज्य शासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैकाले द्वारा स्थापित शिक्षा व्यवस्था में भारतीयता को पुनर्स्थापित करना ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य है। प्रधान ने प्रदेश की शैक्षणिक संस्थानों में क्वांटम कम्प्यूटिंग और एआई (AI) जैसे न्यू एज स्किल्स के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि शैक्षणिक संस्थाओं के प्रबंधन को समाज के प्रति उत्तरदायी बनाया जाना चाहिए और रोजगारपरक तथा नवाचार उन्मुख शिक्षा को जनांदोलन का रूप देना होगा।
एमपी दोहरी परीक्षा पद्धति लागू करने वाला पहला प्रदेश
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश दोहरी परीक्षा पद्धति लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है और एनसीईआरटी (NCERT) पाठ्यक्रम लागू करने की दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में NEP का क्रियान्वयन भारतीय ज्ञान परंपरा को समाहित करते हुए किया जा रहा है और रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।