नोएडा प्राधिकरण के CEO हटाए गए, बिल्डर अभय कुमार गिरफ्तार और एडीजी के नेतृत्व में SIT जांच शुरू

नोएडा सेक्टर-150 हादसा: बिल्डर अभय कुमार गिरफ्तार
हाइलाइट्स
नोएडा। स्टार समाचार वेब
सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत ने उत्तर प्रदेश के 'शो-विंडो' कहे जाने वाले नोएडा के दावों की पोल खोलकर रख दी है। इस हृदयविदारक घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा संज्ञान लिया है। शासन ने तत्काल प्रभाव से नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम. को पद से हटाकर प्रतीक्षारत (Waiting) कर दिया है। मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि अफसरशाही की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नोएडा पुलिस ने इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए नामजद बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। नॉलेज पार्क कोतवाली में 'एमजे विशटाउन' और 'लोटस ग्रीन' बिल्डर कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। मामले की तह तक जाने के लिए मेरठ जोन के एडीजी भानू भास्कर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी (SIT) गठित की गई है। इस टीम में मेरठ मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी और पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर अजय वर्मा शामिल हैं, जो 5 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री इस बात से बेहद नाराज थे कि एक पिता के सामने उसका जवान बेटा डूबता रहा और संसाधनों से लैस फायर ब्रिगेड, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें किनारे खड़ी तमाशा देखती रहीं। सीएम ने इस बात को गंभीरता से लिया कि जो साहस एक अप्रशिक्षित डिलीवरी बॉय ने दिखाया, वह प्रशिक्षण प्राप्त बचाव दल क्यों नहीं दिखा सका? बेसमेंट के लिए अवैध खुदाई कर उसे मौत का गड्ढा बनाने वाले बिल्डर पर समय रहते कार्रवाई न करना भी प्राधिकरण की बड़ी विफलता मानी गई है।
एक तरफ जहां शासन सख्त है, वहीं नोएडा प्राधिकरण ने भी एसीईओ सतीश पाल की अध्यक्षता में आंतरिक जांच कमेटी बनाई है। यह कमेटी सिविल, नियोजन और एनटीसी विभाग के उन अधिकारियों की भूमिका की जांच करेगी जिन्होंने स्पोर्ट्स सिटी जैसे संवेदनशील भूखंड पर नियमों की अनदेखी की। जांच में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के निर्देशों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है, क्योंकि यह जमीन पहले से ही कानूनी विवादों में घिरी हुई है।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।