कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन शादी के बंधन में बंध गए हैं। उदयपुर के फेयरमोंट होटल में आयोजित इस निजी समारोह में कपल ने दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी की।

कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन शादी के बंधन में बंधे।
एंटरटेंमेंट डेस्क. स्टार समाचार वेब
बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी उनके फैंस के लिए खास मायने रखती हैं। हर रस्म से वह जुड़ना चाहते हैं। जब शादी गोपनीय रखी जाए तो जिज्ञासा और बढ़ जाती है। बॉलीवुड से बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन और जाने-माने सिंगर स्टेबिन बेन की शादी की खबर आ रही है। स जोड़े ने राजस्थान के उदयपुर स्थित आलीशान 'फेयरमोंट होटल' में एक बेहद निजी समारोह में विवाह किया। इस शादी को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

नूपुर और स्टेबिन ने अपनी नई पारी की शुरुआत दो अलग-अलग परंपराओं के साथ की है। 10 जनवरी (शनिवार) को कपल ने एक खूबसूरत 'व्हाइट वेडिंग' सेरेमनी की, जहाँ नूपुर क्रिश्चियन वेडिंग गाउन में नज़र आईं। 11 जनवरी (रविवार) अगले ही दिन दोनों ने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करते हुए सात फेरे लिए और एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वरमाला के दौरान शानदार आतिशबाजी देखी जा सकती है, जहाँ नूपुर और स्टेबिन एक-दूसरे का हाथ थामे बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
नूपुर और स्टेबिन की पहली मुलाकात प्रोफेशनल तौर पर म्यूजिक इंडस्ट्री के जरिए हुई थी। हालांकि, उनके बीच प्यार का सिलसिला एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ। स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, और साथ काम करते-करते यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

शादी से पहले स्टेबिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें वे नूपुर को डायमंड रिंग पहनाते हुए प्रपोज करते नजर आए थे। इसके बाद हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे प्री-वेडिंग फंक्शन्स का आयोजन किया गया, जिसकी तस्वीरें अब धीरे-धीरे इंटरनेट पर सामने आ रही हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।