मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पहुंचीं। जानें इस भावुक मुलाकात में उमा भारती ने क्या कहा और क्यों इसे 'भगवा को बदनाम करने की साजिश' बताया।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
मालेगांव ब्लास्ट मामले में बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती उनके घर पहुंचीं। इस भावुक मुलाकात के दौरान दोनों नेता एक-दूसरे से गले मिलकर रो पड़ीं। उमा भारती ने जहाँ साध्वी प्रज्ञा को "मसीहा" और "शौर्य की मूर्ति" बताया, वहीं प्रज्ञा ठाकुर ने उमा भारती के साहस की तारीफ की।
मुलाकात के दौरान उमा भारती ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मालेगांव ब्लास्ट सिर्फ "भगवा आतंकवाद" जैसे शब्द गढ़ने और हिंदू समाज को बदनाम करने की साजिश थी। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़ी रहीं। उन्होंने कहा, "मैं उम्र में उनसे बड़ी हूँ, लेकिन उन्हें मसीहा मानती हूँ। जेल में भी उनके चेहरे पर तपस्या का तेज और मुस्कान रहती थी।" उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा के संघर्ष की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से ही प्रज्ञा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम किया और हमेशा प्रताड़ना का विरोध किया। उन्होंने बताया कि वह प्रज्ञा से तब भी मिलने गई थीं, जब वह बीमार थीं या जेल में थीं।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने उमा भारती की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा हिंदुत्व के लिए जोरदार आवाज उठाई है। उन्होंने कहा, "दीदी यहाँ भगवा का सम्मान करने आई हैं। अपने जीवन में उन्होंने जो साहस दिखाया है, उतना साहस कोई पुरुष भी नहीं दिखा पाया है।"
गौरतलब है कि मालेगांव मामले में साध्वी प्रज्ञा सहित सभी सात आरोपियों के बरी होने के बाद उमा भारती ने खुशी जाहिर की थी। उस समय भी उनके बंगले पर मिठाइयाँ बाँटी गई थीं और आतिशबाजी की गई थी, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि यह सच्चाई की जीत है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह