अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक थ्रिलर 'सैयारा' रिलीज से पहले ही धूम मचा रही है। फिल्म ने 1 लाख 8 हजार से ज्यादा टिकटों की एडवांस बुकिंग कर 'हाउसफुल 5' और 'रेड 2' जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ा। जानें कैसे इसकी लव स्टोरी और गानों ने जीता दर्शकों का दिल।

स्टार समाचार वेब. एंटरटेनमेंट डेस्क
बॉलीवुड में एक नई प्रेम कहानी दस्तक देने वाली है, जिसने रिलीज से पहले ही धूम मचा दी है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ने अपनी दिल छू लेने वाली लव स्टोरी और शानदार गानों के दम पर दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। इस रोमांटिक थ्रिलर की रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग ने साबित कर दिया है कि मोहब्बत की कहानी आज भी बॉक्स ऑफिस पर जादू कर सकती है।
निर्देशक मोहित सूरी की 'सैयारा' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, जिसकी तुलना अक्सर उनकी सुपरहिट 'आशिकी 2' से की जा रही है। यही तुलना इस फिल्म के क्रेज का सबसे बड़ा कारण है। सैक्निल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'सैयारा' ने रिलीज से पहले ही 1 लाख 8 हजार से अधिक टिकटों की एडवांस बुकिंग कर ली है, जो किसी भी डेब्यू फिल्म के लिए एक अभूतपूर्व आंकड़ा है।
इस आंकड़े के साथ, 'सैयारा' ने इस साल की दो बड़ी फिल्मों, 'हाउसफुल 5' और 'रेड 2' के एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। 'हाउसफुल 5' ने रिलीज से पहले कुल 94.75 हजार और 'रेड 2' ने 93 हजार टिकटों की बुकिंग की थी।
सैयारा: 1 लाख 8 हजार टिकटों की एडवांस बुकिंग
हाउसफुल 5: 94.75 हजार टिकटों की एडवांस बुकिंग
रेड पार्ट 2: 93 हजार टिकटों की एडवांस बुकिंग
इन आंकड़ों को देखते हुए, उम्मीद की जा रही है कि 'सैयारा' ओपनिंग डे पर 'हाउसफुल 5' और 'रेड 2' से भी ज्यादा कमाई कर सकती है। अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 10 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर सकती है।
लंबे समय बाद कोई ऐसी फिल्म आ रही है, जो अपनी गहरी लव स्टोरी और मधुर गानों को लेकर इतनी चर्चा में है। 'सैयारा' के गाने रिलीज से पहले ही दर्शकों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर ने भी उनकी उत्सुकता को बढ़ा दिया है। यह सब एक रोमांटिक फिल्म के तौर पर 'सैयारा' के प्रति लोगों की बेताबी को दर्शाता है। दर्शक इस प्रेम कहानी को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' को CBFC से UA सर्टिफिकेट मिल गया है। जानें प्रियदर्शन के साथ उनकी वापसी, फिल्म की स्टार कास्ट और 10 अप्रैल 2026 को होने वाली रिलीज के बारे में पूरी जानकारी
बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू 6 साल बाद साउथ सिनेमा में वापसी कर रही हैं। पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'स्लमडॉग - 33 टेंपल रोड' में वह विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। जानें फिल्म की रिलीज और कास्ट के बारे में
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है।
अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता संजय दत्त की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। देशभर में अश्लील गाने पर मचे बवाल के बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, सरके चुनर तेरी सरके गाने में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों से संबंधित मीडिया रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लिया है।
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का नया गाना 'मैं और तू' आउट हो गया है। रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर. माधवन स्टारर इस फिल्म के गाने ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही
Nora Fatehi-Sanjay Dutt Song Controversy: अश्लीलता और विवाद के चलते यूट्यूब से हटा 'सरके चुनर तेरी' का हिंदी वर्जन। NHRC के नोटिस के बाद हुई बड़ी कार्रवाई। पढ़ें पूरी खबर।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म बैटल आफ गलवान का नाम बदल गया है। सलमान की फिल्म अब मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस के नाम से सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। मेकर्स ने आफिशियली फिल्म का नया नाम अनाउंस कर दिया है।
अभिनेता राजपाल यादव ने फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर अपना उत्साह साझा किया। जानें अक्षय कुमार संग उनके रिश्ते, असरानी की यादें और क्यों उन्होंने कहा कि उनकी बायोपिक बनाना आसान नहीं है।
सोशल मीडिया स्टार मोनालिसा और फरमान खान की शादी पर बढ़ा सस्पेंस। क्या 18 साल से कम है उम्र? पिता के दावों और कानूनी चुनौतियों पर विस्तृत रिपोर्ट।
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम एक्टर फरमान संग हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे 'लव जिहाद' बताया, वहीं मोनालिसा ने कहा- धर्म नहीं बदला।