सतना के भरहुत नगर स्थित अडानी सीमेंट कार्यालय के बाहर रविवार को बेरोजगारी का दर्द साफ नजर आया। सीधी भर्ती के लिए बुलाए गए सैकड़ों युवा सुबह से लाइन में खड़े रहे, लेकिन अव्यवस्थित व्यवस्था के चलते हालात बेकाबू हो गए। कटनी, मैहर और पन्ना सहित आसपास के जिलों से आए युवाओं ने नौकरी की उम्मीद में घंटों इंतजार किया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
आंखों में नौकरी का सपना, हाथों में फाइल और दिल में अनगिनत सवाल? रविवार को सतना के भरहुत नगर स्थित अडानी सीमेंट कार्यालय के बाहर यही तस्वीर दिखी। दूर-दराज से आए सैकड़ों बेरोजगार युवा घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन जब भीतर जाने का रास्ता नहीं मिला तो उम्मीद धीरे-धीरे बेबसी में बदल गई। हालात ऐसे बने कि कुछ युवाओं ने अपने भविष्य की तलाश में अपनी जान तक जोखिम में डाल दी। कोई बाउंड्री पर चढ़ा, तो कोई छत की ओर दौड़ पड़ा। यह सिर्फ एक भर्ती नहीं, बल्कि बेरोजगारी के दर्द और टूटते सब्र की कहानी बन गई।
रविवार की सुबह सतना शहर के भरहुत नगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अडानी सीमेंट के कार्यालय के बाहर बेरोजगार युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नौकरी की उम्मीद लेकर आए सैकड़ों युवाओं ने पूरे इलाके को जाम-सा कर दिया। हालात ऐसे बने कि आॅफिस परिसर के साथ-साथ बाहर की सड़क पर भी पैर रखने की जगह नहीं बची।
समय के साथ बढ़ी भीड़
दरअसल, अडानी सीमेंट की ओर से हाल ही में सीमेंट प्लांट में सीधी भर्ती को लेकर विज्ञापन जारी किया गया था। इसके तहत 1 फरवरी को भरहुत नगर स्थित कार्यालय में इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। सुबह से ही सतना ही नहीं, बल्कि कटनी, मैहर और पन्ना जिलों से भी युवा यहां पहुंचने लगे। समय बढ़ने के साथ भीड़ लगातार बढ़ती गई, लेकिन प्रवेश की कोई स्पष्ट व्यवस्था नजर नहीं आई।
घुसने के लिए जोखिम
अव्यवस्था देखकर युवाओं में बेचैनी और नाराजगी साफ झलकने लगी। घंटों इंतजार के बावजूद जब अंदर जाने का मौका नहीं मिला, तो हालात बिगड़ने लगे। कुछ युवक आॅफिस की बाउंड्री पर चढ़ गए, जबकि कई लोग पास की इमारत के सहारे छत तक पहुंचने की कोशिश करते दिखे। जान जोखिम में डालकर सीढ़ियों के रास्ते अंदर घुसने के प्रयास ने माहौल और तनावपूर्ण कर दिया।
पुलिस की भी नहीं सुनी
भीड़ और शोर-शराबे से घबराकर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी अचानक उमड़ी इस भीड़ को देखकर असहज नजर आई। पुलिस ने युवाओं को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक अव्यवस्था अपने चरम पर पहुंच चुकी थी।
जमा करने थे दस्तावेज
भर्ती प्रक्रिया में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियर, मशीन आॅपरेटर समेत कई पद शामिल थे। युवाओं को रिज्यूमे और जरूरी दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए थे। रोजगार की तलाश में आए इन युवाओं के लिए यह दिन उम्मीद के साथ-साथ अव्यवस्था और निराशा की तस्वीर बनकर रह गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।