सतना नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में पहली बार फाइव स्टार रेटिंग हासिल की है। 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले शहरों में सतना ने 91वें स्थान से छलांग लगाकर 12वां स्थान प्राप्त किया। शहर को ओडीएफ प्लस प्लस, फाइव स्टार रेटिंग और 10 हजार से अधिक अंक मिले। यह उपलब्धि नगर निगम की टीम, महापौर योगेश ताम्रकार और आयुक्त शेर सिंह मीना की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। अब लक्ष्य टॉप 5 में शामिल होना है। यह रिपोर्ट जानिए कैसे सतना ने स्वच्छता की राह पर इतिहास रचा।

रैंकिंग में लगाई ऊंची छलांग, 91 से 12वें स्थान पर पहुंचा
सतना, स्टार समाचार वेब
स्वच्छता सर्वेक्षण- 2024 की रैंकिंग में नगर निगम सतना ने जबरदस्त छलांग लगाई है। 50 हजार से लेकर तीन लाख की आबादी वाले शहरों में सतना ने बारहवां स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष सतना इसी रैंकिंग में 91वें स्थान पर था, इस बार रैंकिंग में 79 अंक की सुधार के साथ 12वें स्थान पर है। देश की सबसे बड़ी स्वच्छता परीक्षा के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए। सतना टॉपटेन की सूची में भले ही स्थान नहीं बना सका हो लेकिन इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण की परीक्षा में सतना बेहतर नम्बरों से पास हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2 में देश के 100 टॉप मीडियम सिटी की गारवेज - फ्री सिटी रैंकिंग में सतना नगर निगम ने 5 स्टार रेटिंग और ओडीएफ प्लस भी मिला है। फाइव स्टार रेटिंग मिलने से नगर निगम को 15 वें वित्त अंतर्गत अतरिक्त फंड भी मिलेगा।स्वच्छता सर्वेक्षण में सतना को मिली इस सफलता पर नगर निगम की टीम को कलेक्टर डा. एस सतीश कुमार ने सराहना की है।
सतना-रीवा को 5 स्टार
नगर निगम सतना को पहली बार फाइव स्टार रेटिंग मिली है। सतना ने फाइव स्टार रेटिंग के लिए आवेदन किया था और इसके लिए जो नार्म्स होते हैं उन सभी नार्म्स को पूरा किया था, जिसके चलते सतना को फाइव स्टार रेटिंग मिली है। सतना को शून्य से फाइव स्टार मिला है।,तो पड़ोसी जिला रीवा को थ्री स्टार से फाइव स्टार मिला है। जबकि रैंकिंग में टॉप फाइव में रहने वाली सिंगरौली नगर निगम को थ्री स्टार रेटिंग ही मिली है।
पूरा हुआ मेयर का संकल्प, सफल रही टीम की मेहनत
किसी काम को यदि सिद्धत के साथ किया जाए तो इसके परिणाम देर से ही सही पर बेहतर मिलते हैं।, कुछ ऐसा ही स्वच्छता सर्वेक्षण के मामले में है। ा मेयर के संकल्प व उस दिशा में ईमानदारी के साथ की गई पहल का ही परिणाम है कि नगर निगम सतना ने 79 अंकों की रैंकिंग में छलांग लगाते हुए 91 से 12वें स्थान पर आ गई है। भले ही नगर निगम टॉप में आने से महज सौ -सवा सौ अंकों से पीछे रह गया हो लेकिन महापौर की दूर दृष्टि, एवं प्रभावी नेतृत्व का परिणाम सबके सामने है ।सतना की रैंकिंग में सुधार के लिए नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना द्वारा भी लगातार मॉनीटरिंग की जाती रही है। इसके लिए उन्होने जो टीम बनाई उस टीम के अथक मेहनत का परिणाम रैंकिंंग में सुधार के रूप में सामने आया है।
इनकी रही अहम भूमिका
10 हजार से ज्यादा अंक मिले, ओडीएफ में शत-प्रतिशत
स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग के लिए जो 12500 अंक निर्धारित किए गए थे, उनमें से नगर निगम सतना को 10671 अंक मिले हैं। पचास हजार से तीन लाख की आबादी वाले शहरों के मध्य जारी हुई स्वच्छता की इस रैंकिंग में स्वच्छता सर्वेक्षण के दस हजार अंकों में से सतना को 8716 अंक मिले हैं। स्टार और ओडीएफ प्लस प्लस में फाइव स्टार के लिए 1100 अंक निर्धारित थे, जिसमें नगर निगम सतना को 1100 अंक मिले । इसी तरह ओडीएफ प्लस प्लस के लिए एक हजार अंक थे उसमें सतना को शत-प्रतिशत एक हजार अंक मिले हैं।
सामूहिक प्रयास का परिणाम है कि स्वच्छता की रैंकिंग में जबरजस्त सुधार आया है। हम 91 वें से12वें स्थान पर आ गए इसके लिए पूरी टीम व शहरवासी बधाई के पात्र हैं,हमें अभी और प्रयास करने की जरूरत है। मेरा लक्ष्य है कि रैंकिंग में नगर निगम सतना टॉप फाइव में आए इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। निगम को 5 स्टार रेटिंग भी मिली है इससे 15 वें वित्त के अंतर्गत निगम को फंउ भी मिलेगा।
योगेश ताम्रकार, महापौर
टीम ने काफी मेहनत की थी, जिसका परिणाम सामने हैं, स्वच्छता रैंकिंग में जबरजस्त सुधार आया है। इसके लिए इस कार्य में लगी टीम बधाई के पात्र हैं। पहले स्टार रेटिंग होती थी,उसमें सतना शून्य रहता था, इस बार फाइव स्टार में आए हैं,फाइव स्टार आने से फंड भी केन्द्र सरकार से मिलेगा। प्रयास होगा कि इस बार जो कमियां रह गई हैं,उन्हें पूर्ण कर और बेहतर स्थित में आएं।
शेर सिंह मीना, आयुक्त नगर निगम


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।