सतना में चोरी के संदेह पर युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत। परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
घर में संदेहास्पद परिस्थितियों में मिले युवक की बेरहमी पूर्वक पिटाई की गई। पिटाई से घायल युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों के द्वारा शव रखकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई। पुलिस के द्वारा हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। एक आरोपी के हिरासत में लिए जाने की खबर है।
शुक्रवार की रात घटित हुई वारदात
जानकारी के अनुसार रीवा जिले के सेमरिया निवासी चन्द्रभान प्रजापति उर्फ ददुआ पिता छोटेलाल 24 वर्ष अपने गांव से पिछले दिनों जिले के कोटर थानान्तर्गत लखनवाह गांव पहुंचा। पुलिस ने बताया कि 6 फरवरी शुक्रवार की रात चन्द्रभान लखनवाह में रहने वाले जीतेन्द्र सिंह के घर में बिना बताए घुस गया। रात्रि 11 बजे के करीब चन्द्रभान पर जीतेन्द्र के परिजनों की नजर गई। परिजनों के द्वारा घर में चोर घुसने का हल्ला मचाया गया। बताया गया कि चन्द्रभान को पकड़ कर जीतेन्द्र के द्वारा राड और डंडे से पीटा गया। जीतेन्द्र के द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
दर्ज था गुम इंसान
कोटर पुलिस ने बताया कि चन्द्रभान मानसिक रूप से कमजोर था और वह अपने घर से बिना बताए चला आया था। हर जगह तलाश करने के उपरांत परिजनों के द्वारा सेमरिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सेमरिया पुलिस के द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। कोटर पुलिस ने बताया कि चन्द्रभान जब जीतेन्द्र के घर में घुसा उस वक्त वह सिर्फ अंडरवियर पहने हुए था। पहचान होने पर सेमरिया पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। परिजन आए, उनके द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई और चन्द्रभान को लेकर सेमरिया चले गए।
शव रखकर लगाया जाम
चन्द्रभान की रविवार को मौत हो गई। चन्द्रभान का शव सेमरिया तिराहे में रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि लखनवाह गांव में की गई मारपीट के कारण आई चोट की वजह से चन्द्रभान की मौत हुई है। शव रखकर प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने मांग रखी कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती शव नहीं हटाएंगे। इस मामले में कोटर थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। जीतेन्द्र सिंह के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। मृतक चन्द्रभान को परिजन लखनवाह से साथ ले गए थे। उनके द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए प्रस्तावित नई हवाई सेवाओं की शुरुआत फिलहाल टल गई है। एयरलाइंस और सरकार के बीच सब्सिडी पर सहमति नहीं बनने से परियोजना आगे बढ़ने में देरी हो रही है।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और निजी प्रैक्टिस को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मरीजों को ओपीडी, बेड और जांच सुविधाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मऊगंज जिले की एक मेधावी छात्रा की आत्महत्या के बाद परिवार ने परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं को जिम्मेदार बताया है। घटना के बाद एनएसयूआई ने आर्थिक सहायता देकर मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग उठाई।
रीवा में नौतपा के दौरान हुई बारिश ने लोगों को सीवरेज परियोजना की पुरानी परेशानियां याद दिला दीं। जगह-जगह खुदी सड़कों और कीचड़ से फिसलन बढ़ी, जबकि तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज हुई।
सीधी जिले में वर्ष 2025-26 के दौरान 53 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व या प्रसव बाद मौत दर्ज हुई। चिंताजनक आंकड़ों ने स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय संसाधनों और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पन्ना जिले के पवई क्षेत्र में पुलिस ने 1,665 लीटर अवैध देशी शराब से भरी पिकअप जब्त की। कार्रवाई में करीब 18.50 लाख रुपये की संपत्ति बरामद हुई, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
सतना जिले के खोहर गांव में बाड़े में बैल घुसने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सतना जिले में मई 2026 के दौरान पीडीएस वितरण का औसत 93.64 प्रतिशत रहा। करीब 17,715 पात्र राशन कार्डधारक खाद्यान्न नहीं ले सके, जबकि पोर्टेबिलिटी सुविधा से हजारों हितग्राहियों को लाभ मिला।
सतना नगर निगम में सम्पत्ति कर की 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव फिर चर्चा में है। परिषद पहले इसे खारिज कर चुकी है, लेकिन फाइल एमआईसी को भेजे जाने से शहरवासियों की चिंता बढ़ गई है।
सतना रेलवे स्टेशन पर 18 फेसीलेटर नियुक्त होने के बावजूद केवल 6 ही ड्यूटी कर रहे हैं। एटीवीएम व्यवस्था प्रभावित होने से यात्रियों को जनरल टिकट के लिए लंबी कतारों और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह