सिवनी के हवाला डकैती मामले में गिरफ्तार SDOP पूजा पांडे और 10 अन्य पुलिसकर्मियों को दो दिन की रिमांड पूरी होने पर न्यायालय ने 30 अक्टूबर तक जेल भेजा। SIT अब तक ₹2.70 करोड़ बरामद कर चुकी है और गहराई से जाँच कर रही है।

गिरफ्तार SDOP पूजा पांडे कोर्ट में पेश की गईं
सिवनी स्टार समाचार वेब।
हवाला रुपयों की डकैती के सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार निलंबित एसडीओपी पूजा पांडे सहित 11 पुलिसकर्मियों की दो दिन की पुलिस रिमांड गुरुवार को पूरी हो गई। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सभी आरोपियों को पुन: जिला न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद न्यायालय ने सभी 11 पुलिसकर्मियों को 30 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
17 अक्टूबर को एसडीओपी पूजा पांडे एक बार फिर अपनी बच्ची को गोद में लेकर न्यायालय पहुंची थीं।
करोड़ों रुपये बरामद, जारी है पूछताछ
एसआईटी अब तक हवाला मामले से संबंधित कुल ₹2.70 करोड़ रुपये बरामद कर चुकी है। इसमें से ₹1.45 करोड़ रुपये एसडीओपी पूजा पांडे व एसआई अर्पित भैरम से और ₹1.25 करोड़ रुपये नागपुर के हवाला कारोबारी आकाश जैन व अमन गुरनानी से जब्त किए गए हैं। दो दिन की पुलिस रिमांड के दौरान, एसआईटी ने गिरफ्तार पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाने के लिए इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई।
जबलपुर क्राइम ब्रांच के एएसपी एवं एसआईटी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने पुष्टि की है कि न्यायालय ने सभी 11 पुलिसकर्मियों को 30 अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया है।
जांच की आंच अन्य लोगों तक भी एसआईटी गिरफ्तार पुलिसकर्मियों के बयानों में सामने आए तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है और प्रकरण की जांच को आगे बढ़ा रही है। आशंका है कि जांच की जद में कुछ अन्य लोग भी आ सकते हैं। हालांकि, विस्तृत जांच के संबंध में अधिकारी खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
जांच दल हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपित पुलिसकर्मियों के मोबाइल कॉल डिटेल्स की भी गहनता से जांच कर रहा है। हवाला कारोबारियों को पकड़ने के घटनाक्रम में उपयोग किए गए तीन वाहन पहले ही जब्त किए जा चुके हैं। पुलिसकर्मियों पर डकैती, अपहरण और आपराधिक षडयंत्र जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज इस मामले की एसआईटी गंभीरता से जांच कर रही है।
न्यायालय में पेश किए गए आरोपी
जिन 11 पुलिसकर्मियों को 14 अक्टूबर को दर्ज एफआईआर के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है, उनमें निलंबित एसडीओपी पूजा पांडे, एसआई अर्पित भैरम, एसडीओपी कार्यालय के चालक आरक्षक रितेश वर्मा, रीडर प्रधान आरक्षक रविंद्र उइके, प्रधान आरक्षक माखन इनवाती, आरक्षक योगेंद्र चौरसिया, जगदीश यादव, गनमैन केदार बघेल, सुभाष सदाफल, लखनादौन एसडीओपी कार्यालय के रीडर राजेश जंघेला और बंडोल थाना के आरक्षक नीरज राजपूत शामिल हैं।
लगी हैं ये गंभीर धाराएं
सभी पुलिसकर्मियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 310(2) (डकैती), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 140(3) (अपहरण) व 61(2) (आपराधिक षडयंत्र) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। डकैती की धारा में आजीवन या दस साल के कारावास का प्रावधान है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।