हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बड़ा हादसा। तलंगाना गांव में सिलेंडर फटने से 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत। भाजपा नेताओं ने जताया शोक। घटना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हुआ बड़ा हादसा
सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): स्टार समाचार वेब
जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली धनडूरी पंचायत के तलंगाना गांव में बीती रात मौत का तांडव देखने को मिला। रात करीब 3 बजे एक रिहायशी मकान में लगी भीषण आग ने हंसते-खेलते परिवार को राख में बदल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की जिंदा जलने से मौत हो गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
प्रारंभिक जांच और प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा मोहन लाल के घर में हुआ। बताया जा रहा है कि रात के समय पहले शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसने तेजी से आग का रूप ले लिया। आग की लपटें जब रसोई तक पहुंचीं, तो वहां रखा एलपीजी (LPG) सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। इस ब्लास्ट ने आग को इतना भयावह बना दिया कि परिवार के सदस्यों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। इस अग्निकांड में पूरा मकान जलकर खाक हो गया है और कुछ पालतू मवेशियों की भी जलकर मौत होने की सूचना है।
इस दिल दहला देने वाली घटना में जान गंवाने वालों में कविता देवी (पत्नी लोकेंद्र सिंह), 9 वर्षीय सारिका, 3 वर्षीय कृतिका, 44 वर्षीय तृप्ता देवी और नरेश कुमार शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम संगडाह सुनील कुमार और स्थानीय पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा ले रही है। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे रेस्क्यू कर राजगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है।
इस हृदयविदारक घटना पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गहरा दुख व्यक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। भाजपा ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तुरंत उचित मुआवजा और पुनर्वास सहायता प्रदान करने की मांग की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।