मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने से मीटर रीडरों की नौकरी खतरे में आ गई है। सितंबर में 21 जिलों के 1,000 से ज्यादा और रीवा जिले के 150 से अधिक मीटर रीडरों को बाहर करने की तैयारी है। आदेश जबलपुर से जारी, कर्मचारियों में हड़कंप।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
स्मार्ट मीटर कई लोगों की नौकरी चट करने जा रहा है। जबलपुर से मीटर रीडरों को बाहर करने का फरमान पहुंच गया है। सितंबर महीने में पूर्व क्षेत्र अंतर्गत 21 जिलों में 1 हजार से अधिक मीटर रीडरों को बाहर किया जाएगा। रीवा जिला में इनकी संख्या 150 से अधिक है। स्मार्ट मीटर युवकों को बेरोजगार करने वाला है। हाय तौबा मचना तय है।
ज्ञात हो कि पूरे मप्र में पुराने मीटर को हटाकर अब स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 21 जिलों में भी अभियान चलाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। रीवा जिला में शहर संभाग के अलावा त्योंथर टाउन और चाकघाट में भी स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। इस स्मार्ट मीटर से रीडिंग आसान हो जाएगी। आटोमैटिक रीडिंग दर्ज होगी। इसमें मीटर रीडरों को घर घर जाकर रीडिंग लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विद्युत विभाग का काम आसान हो जाएगा। अभी तक रीडिंग लेने के लिए आउटसोर्स कंपनी से कर्मचारियों को नियुक्त किया गया था। अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद इनकी उपयोगिता ही खत्म हो जाएगी। सब कुछ आनलाइन हो जाएगा। यही वजह है कि जबलपुर से सभी सर्किल में आदेश पहुंच गया है। जहां स्मार्ट मीटर लग गया है। वहां के मीटर रीडरों की छुट्टी करनी है। अब जबलपुर से आदेश के बाद जिला अधिकारी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। स्मार्ट मीटरों को निकालते ही हंगामा शुरू हो जाएगा। यही वजह है कि मामले को दबा कर रखा गया है लेकिन एमडी का दबाव बढ़ता जा रहा है। सितंबर महीने में 21 जिलों में मीटर रीडरों की छुट्टी करनी है। एक दो दिन में नोटिस जारी होना शुरू हो जाएगा।
स्मार्ट मीटर वाले क्षेत्रों में उपयोगिता हो जाएगी खत्म
आपको बता दें कि जहां भी स्मार्ट मीटर लगा है। वहां मीटर रीडरों की उपयोगिता खत्म हो जाएगी। रीवा शहर संभाग में करीब 45 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। ऐसे में सिर्फ शहरी क्षेत्र में ही 30 मीटर रीडर नौकरी से हाथ धो बैठेंगे। इसी तरह चाकघाट और त्योंथर कस्बा में भी मीटर रीडरों की कटौती होनी है। पूरे रीवा जिला में इनकी संख्या 150 से अधिक है। यह कार्रवाई सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर सभी जिलों में होनी है। पूर्व क्षेत्र अंतर्गत 21 जिलों में करीब 1 हजार मीटर रीडरों की छुट्टी की जाएगी।
रोजी रोटी का खड़ा होने वाला है संकट
यह कार्रवाई सिर्फ स्मार्ट मीटरों पर की जा रही है। कई सालों से युवा मीटर रीडिंग का काम कर रहे थे। अब उन्हें अचानक ही बाहर करने की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में मीटर रीडरों के सामने नौकरी का भी संकट खड़ा हो जाएगा। कई उम्र दराज हो गए हैं। कहीं दूसरी जगह उन्हें नौकरी तक नहीं मिलेगी। इस वजह से भी कईयों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। विद्युत विभाग का यह फैसला कई घरों को बर्बाद करने जा रहा है।
धीरे-धीरे हर घर को स्मार्ट मीटर से किया जाएगा कवर
पहले चरण में सिर्फ तीन जगहों पर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। रीवा शहर में सभी 80 हजार उपभोक्ताआें के घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। इसके अलावा चाकघाट और त्योंथर में भी स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में शहरी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों को भी कवर किया जाएगा। हर घर को स्मार्ट मीटर से कवर किया जाएगा। इसके बाद सारे मीटर रीडरों का ही काम खत्म हो जाएगा।
फोटो मीटर रीडिंग में गड़बड़ी करने वाले भी होंगे बाहर
एक तरफ स्मार्ट मीटर लगने से मीटर रीडरों को निकाला जा रहा है तो दूसरी लिस्ट फोटो मीटर नहीं लेने वालों को भी ब्लैक लिस्टेड कर बाहर किएजाने की पहुंच गई है। ऐसे में दो तरफ कार्रवाई की जानी है। ब्लैक लिस्टेड की लिस्ट में भी करीब 70 से अधिक मीटर रीडर है। इन्हें भी फोटो मीटर रीडिंग में गड़बड़ी के कारण सीधे नौकरी से ही बाहर कर दिया जाएगा। इनके दोबारा वापस रखने का चांस भी खत्म कर दिया गया है।
जहां जहां स्मार्ट मीटर लगे हैं। वहां मीटर रीडरों की उपयोगिता ही खत्म हो गई है। आदेश आया है। इस पर अधिक जानकार एसई ही दे पाएंगे। वहीं से कार्रवाई होनी है।
प्रमा पाण्डेय, प्रभारी मुख्य अभियंता रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।