संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार को संपन्न हो गया, और सत्र के समापन के बाद संसद परिसर में एक अलग ही सियासी तस्वीर देखने को मिली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम दलों के सांसद एक साथ नजर आए।
अब ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अपने सामान पर खास ध्यान देना होगा। तय सीमा से अधिक वजन का सामान लेकर यात्रा करने पर अब अतिरिक्त शुल्क देना अनिवार्य होगा। रेलवे ने यह कदम यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और कोच के अंदर गलियारों को बाधा मुक्त रखने के उद्देश्य से उठाया है।
वंदे मातरम की रचना में राष्ट्र के प्रति समर्पण का जो भाव है, उसका आने वाले भारत की रचना में योगदान, इन सभी चीजों से हमारी आने वाली पीढ़ियां भी युक्त हों। इसलिए मैं सभी का अभिनंदन करता हूं कि आज यह चर्चा सदन में हो रही है।
लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को बागवानी किसानों के लिए मुआवजे का मुद्दा गूंजा। अहमदनगर से एनसीपी सांसद नीलेश ज्ञानदेव लंके ने केंद्र सरकार से पूछा कि मौसम से प्रभावित बागवानी फसलें उगाने वाले किसानों को राहत देने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंचायतों को सामाजिक-आर्थिक उन्नयन का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, जल संरक्षण, गौशाला प्रबंधन और स्व-सहायता समूहों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जानें बैठक की पूरी जानकारी और मुख्य घोषणाएं।
जब भी हम सोचते हैं कि भारत में कौन सबसे अमीर है या कहां के लोग सबसे ज्यादा कमाते हैं, तो हमारे मन में अक्सर दिल्ली, मुंबई या गुजरात जैसे राज्यों का नाम आता है, लेकिन हाल ही में सामने आए आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है। भारत के विभिन्न राज्यों में प्रति व्यक्ति आय अलग-अलग है। इनमें प्रति व्यक्ति आय के मामले में कर्नाटक अव्वल है।
स्वास्थ सुविधाएं आम आदमी के पहुंच से दूर होती जा रही हैं। सरकार बड़े-बड़े अस्पतालों पर पानी की तहर पैसा खर्च करने का दावा कर रही है। इसके बाद भी कम वेतन और सुविधाओं के अभाव में डॉक्टर एम्स जैसे संस्थानों से इस्तीफा देकर निजी अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं।



















