सतना जिले के नागौद थाना अंतर्गत अटरा गांव में पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों और ट्रैक्टर से कुचलने के आरोप के बीच एक व्यक्ति की मौत और चार के घायल होने से गांव में दहशत फैल गई। गिरफ्तारी, फरारी और नेशनल हाईवे जाम ने प्रशासन की चुनौतियां बढ़ा दीं।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में सरपंच महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में हुए ब्लास्ट में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखवाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। महासम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने पंचायतों के लिए कई घोषणाएं भी कीं।
रीवा की सहिजना नंबर 1 पंचायत में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर। महिला सरपंच सुधा मिश्रा के फर्जी हस्ताक्षर कर सचिव और साथियों ने लाखों रुपये आहरित किए। नरेगा मजदूरी और तालाब निर्माण जैसे कार्यों में भी धांधली। शिकायत के बाद भी जांच अटकी, पुलिस ने केस दर्ज करने से इंकार किया।
पन्ना जिले में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला को परिजनों और सरपंच की सूझबूझ से जेसीबी मशीन के सहारे उफनते दुगापुर नाले से सुरक्षित पार कराया गया। यह साहसिक और मानवीय प्रयास पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
महाराष्ट्र के एक गांव ने ऐतिहासिक पहल करते हुए ग्राम स्तर पर मानवाधिकार समिति का गठन किया है। दावा किया जा रहा है कि ऐसा करने वाला यह देश का पहला गांव है। अहिल्यानगर जिले की सौंदला ग्राम सभा ने गांव के स्तर पर मानवाधिकारों की रक्षा और उनके बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मानवाधिकार संरक्षण समिति स्थापित करने का अनूठा कदम उठाया है।
सतना जिले के नागौद जनपद की रहिकवारा ग्राम पंचायत में पीएम आवास योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। सरपंच की पत्नी, उपसरपंच स्वयं और सचिव के भाई को योजना का लाभ मिलने पर सवाल उठे हैं। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में यह मुद्दा गरमाया और अब जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। सीईओ जिला पंचायत संजना जैन के निर्देश पर यह टीम 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
सतना जिले की रामनगर जनपद की ग्राम पंचायत मूर्तिहाई में सामने आया बड़ा भ्रष्टाचार। जिस दुकान से बालू और गिट्टी खरीदी गई, उसी दुकान के नकली कैश मेमो से केला और काजू की खरीदी भी दिखा दी गई। आरोप है कि यह दुकान सरपंच के पुत्र की है। ग्रामीणों ने की शिकायत, अब जांच शुरू। जानिए पूरा मामला इस रिपोर्ट में।



















