सतना में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई और बहनोई की गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज हो गई है। युवक कांग्रेस ने सिविल लाइन चौराहे पर पुतला दहन की कोशिश के दौरान पुलिस से जोरदार झूमाझटकी की, वहीं कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर राज्यमंत्री के इस्तीफे और बर्खास्तगी की मांग की। दो दिनों में राज्यमंत्री के तीन अलग–अलग बयान सामने आने से राजनीतिक गर्माहट और बढ़ गई है।
आगामी समय में महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर अभी से सियासत शुरू हो गई है। इस बीच आईआईटी बॉम्बे का नाम सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के एक बयान पर तीखी टिप्पणी करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
मध्यप्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा विधायक के बयान ने पूरे राजनीतिक माहौल में हलचल मचा दी है। दरअसल, गुना से भाजपा विधायक ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया जिसने विवाद खड़ा कर दिया। उनका कहना है कि भारत में भी गृहयुद्ध छिड़ सकता है। कुछ नहीं होगा, ये मत सोचो, जरूर होगा।
मार्च 2020 में मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार गिरने को लेकर बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के इंटरव्यू ने सियासी माहौल गरमा दिया था। दिग्विजय सिंह ने सरकार गिरने की जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के बीच मतभेदों पर डाली थी। वहीं, कमलनाथ ने पलटवार करते हुए ट्वीट कर कहा था कि सिंधिया को लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं, इसलिए उन्होंने सरकार गिराने का कदम उठाया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गयाजी से बिहार के लिए 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की। मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- पहले बिहार में शाम को कहीं आना-जाना मुश्किल था। गयाजी जैसे शहर लालटेन राज में अंधेरे में डूबे रहते थे। न शिक्षा थी, न रोजगार था।
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब उपराष्ट्रपति पद के दावेदारों की दौड़ तेज हो गई है। तारीखों की घोषणा के बाद अब उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर सबकी नजरें टिकी हैं। इस बीच उपराष्ट्रपति पद के संभावित नामों को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं।
चीन के सियासी गलियारों में हलचल तेज है। राजनयिक लियू जियानचाओ को जुलाई के अंत में एक विदेशी दौरे से लौटने के बाद बीजिंग में अधिकारियों ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई उस वक्त हुई है, जब वो हाल के वर्षों में चीन की विदेश नीति के सबसे सक्रिय चेहरों में से एक बन चुके थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन की तरफ से सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस संबंध में जानकारी दी गई। एक्स पर राष्ट्रपति भवन ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की मुलाकात की तस्वीर शेयर की।






















