मैहर जिले के परसवाही गांव में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने एनएच-30 पर चक्काजाम कर दिया। खराब सड़क और गड्ढों को हादसे की वजह बताते हुए प्रशासन और एनएचएआई के खिलाफ नाराजगी जताई गई।
सतना में सीवर कार्य के नाम पर सड़कें बार-बार खोदी जा रहीं, खराब रेस्टोरेशन से जनता परेशान, वहीं गंदगी और जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, फॉगिंग न होने से डेंगू-मलेरिया का खतरा भी बढ़ रहा
सतना-सेमरिया मार्ग की जर्जर हालत से नाराज ग्रामीणों ने 30 मार्च को जल सत्याग्रह का ऐलान किया है। टेंडर के बावजूद निर्माण कार्य शुरू न होने से लोगों में भारी आक्रोश है।
बड़वानी के ठीकरी में एबी रोड पर पिकअप और बाइक के बीच भीषण टक्कर। हादसे में बालकवाड़ा के दो युवकों और एक महिला की मौत, कई घायल।
रीवा में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रशासन सख्त, मॉडल रोड और एनएच के कट्स बंद होंगे, यातायात सुधार के निर्देश।
मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनी सड़कों पर अब सार्वजनिक परिवहन चलेगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली 10 IAS अधिकारियों की टीम करेगी मॉनिटरिंग।
इंदौर के रालामंडल क्षेत्र बायपास पर सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन की मौत हो गई। उनकी तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई। उनके साथ कार सवार दो युवकों की भी मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर घायल है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ। मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह इस सर्दी के सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा कोहरा दर्ज किया गया।
मध्यप्रदेश के मैहर में एनएच-30 पर ट्रैक्स क्रूजर कंटेनर से टकरा गया। जहां गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 12 लोग घायल हैं। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। सभी कटनी से प्रयागराज जा रहे थे। ये हादसा नादन में बीती देर रात हुआ।






















