टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में एक और युवा बाघ की मौत हो गई। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो साल के बाघ की मौत हो गई है। वह दो दिन से एक ही स्थान पर मौजूद था। पार्क प्रबंधन बाघ की निगरानी कर रहा था। कल उसकी मौत हो गई।
बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक पार्टियों की निष्क्रियता पर हैरानी जताई। दरअसल राजनीतिक पार्टियों ने मतदाता सूची से हटाए गए लोगों के नाम फिर से मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक फर्जी इंटरनेशनल पुलिस स्टेशन और आईबी ऑफिस चलाने का मामला सामने आया है। इसका मास्टरमाइंड तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का पूर्व ब्लॉक प्रमुख विभाष चंद है। वह पश्चिम बंगाल के बीरभूम से संबंध रखता है। विभाष के खिलाफ पश्चिम बंगाल में भी कुछ घोटाले की जांच चल रही है।















