×

Home | 14-अक्टूबर

tag : 14-अक्टूबर

झारखंड... नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद

झारखंड... नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के घने सारंडा जंगल से फिर नक्सल हिंसा हो गई। देर शाम जराईकेला थाना क्षेत्र के सामठा के बाबूडेरा इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट कर दिया। दरअसल, सारंडा के घने जंगल में हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Oct 11, 202510:45 AM

बंगाल में भाजपा सांसद-विधायक का फोड़ा सिर... गाड़ियों पर किया पथराव

बंगाल में भाजपा सांसद-विधायक का फोड़ा सिर... गाड़ियों पर किया पथराव

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला किया गया। ये हमला तब किया गया जब से बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत कार्य में शामिल होने के लिए गए थे। इस भाजपा नेताओं ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।

Oct 06, 20252:33 PM

दार्जिलिंग में टूटा कहर... बारिश-भूस्खलन से अब तक 23 की मौत

दार्जिलिंग में टूटा कहर... बारिश-भूस्खलन से अब तक 23 की मौत

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलन में मृतकों  की संख्या 23 पहुंच गई है। इनमें 7 बच्चे हैं। कई लोग अब भी लापता हैं। कई घर मलबे में बह गए। दार्जिलिंग और सिक्किम में दो हजार से ज्यादा सैलानी फंस गए हैं। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, कालिम्पोंग, और अलीपुरदुआर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Oct 06, 202510:20 AM

जयपुर के अस्पताल में आग...आईसीयू में भर्ती आठ मरीजों की मौत

जयपुर के अस्पताल में आग...आईसीयू में भर्ती आठ मरीजों की मौत

राजस्थान के जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में रविवार देर रात आग लग गई। जहां आठ मरीजों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। आग रात 11:30 बजे ट्रॉमा सेंटर में न्यूरो आईसीयू वार्ड के स्टोर में लगी। यहां पेपर, आईसीयू का सामान और ब्लड सैंपलर ट्यूब रखे थे।

Oct 06, 20259:52 AM

एमपी-यूपी में हादसा... खंडवा में 11 और आगरा में 12 लोगों की डूबने से मौत

एमपी-यूपी में हादसा... खंडवा में 11 और आगरा में 12 लोगों की डूबने से मौत

नवरात्र की नौ दिन की खुशियों पर आखिरी दिन ग्रहण लग गया। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में एक साथ 23 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इससे खंडवा और आगरा में मातम छा गया। दरअसल, मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। हादसे में 8 बच्चियों समेत 11 लोगों की मौत हो गई।

Oct 03, 20259:57 AM

यूपी में भीषण हादसा... खड़े ट्रक में घुसी कार... छह लोगों की मौत

यूपी में भीषण हादसा... खड़े ट्रक में घुसी कार... छह लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर में सुबह भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अर्टिगा गाड़ी खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इस वजह से हादसा हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग अर्थी विसर्जन करने जा रहे थे। यह हादसा करनाल से हरिद्वार जाते समय हुआ।

Oct 01, 202510:24 AM

फिर दहला पाकिस्तान... क्वेटा में ब्लास्ट... दस की मौत

फिर दहला पाकिस्तान... क्वेटा में ब्लास्ट... दस की मौत

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में जबरदस्त विस्फोट हुआ है, जिसमें दस लोगों की मौत हुई है। धमाके में कई लोग घायल भी हुए हैं। क्वेटा पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी है। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने बताया कि बम विस्फोट के चलते क्वेटा के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है।

Sep 30, 20252:38 PM

कुरुक्षेत्र... दो कारों की भिड़ंत... पांच लोगों की मौत

कुरुक्षेत्र... दो कारों की भिड़ंत... पांच लोगों की मौत

हरियाणा के कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर तेज रफ्तार क्रेटा और स्विफ्ट कारें आमने-सामने से टकरा गई। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पांचों शवों को खिड़की काटकर बाहर निकाला। सभी माता के जागरण से लौट रहे थे और यमुनानगर के रहने वाले हैं।

Sep 29, 202511:21 AM

तमिलनाडु... अभिनेता की रैली में भगदड़... अब तक 39 लोगों की मौत

तमिलनाडु... अभिनेता की रैली में भगदड़... अब तक 39 लोगों की मौत

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता विजय की रैली में शनिवार देर रात मची भगदड़ में अब तक 39 लोगों की मौत हो गई है। 55 लोग आईसीयू में भर्ती हैं। दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पुलिस के मुताबिक, अभिनेता विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की अनुमति थी।

Sep 28, 202510:05 AM

बारिश-बाढ़ का कहर... महाराष्ट्र और कोलकाता में 18 लोगों की मौत

बारिश-बाढ़ का कहर... महाराष्ट्र और कोलकाता में 18 लोगों की मौत

देश के अधिकांश राज्यों में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। लेकिन कुछ राज्यों में अब भी बारिश-बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे जन-जीवन के साथ ही यातायात व्यवस्था भी चौपट हो गई है। यही नहीं, मौत का भी आंकड़ा बढ़ गया है। प्रमुख शहर पानी से लबालब नजर आ रहे हैं।

Sep 24, 202511:48 AM