Home | numerology-27-november-2025

हांगकांग के ताईपो में कई बहुमंजिला इमारतों में भयंकर आग लग गई है। आग बुझाने का काम अभी भी जारी है। फायर सर्विस ने बताया कि अब तक 90 फीसदी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कम से कम 44 लोगों की मौत हो चुकी है। 300 लोग अभी भी लापता हैं।
By: Arvind Mishra
Nov 27, 202510:04 AM

3
अमेरिका के व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए। हमलावर, रहमानुल्लाह लकनवाल, एक अफगानी नागरिक है। वह आपरेशन एलाइज वेलकम के तहत अमेरिका आया था। उसने घात लगाकर सुरक्षा में तैनात जवानों पर हमला किया।
By: Arvind Mishra
Nov 27, 20259:46 AM

7
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में तड़के एक भयावह सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार छह लोगों में से पांच की डूबने से मौत हो गई, जबकि चालक घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
By: Arvind Mishra
Nov 26, 202510:08 AM

5
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा हो गया। जांजगीर-चंपा जिले में एसयूवी कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जो अस्पताल में जिंदगी औ मौत से जूझ रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी की पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
By: Arvind Mishra
Nov 26, 20259:50 AM

5
बिहार के शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मनिंडा गांव के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई।
By: Arvind Mishra
Nov 25, 20253:14 PM

4
तेलंगाना के हैदराबाद में एक शोरूम में अचानक आग भड़क उठी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह आग देर रात दो मंजिला इमारत में लगी।
By: Arvind Mishra
Nov 25, 202511:42 AM

4
तमिलनाडु के तेनकासी जिले में सोमवार को दो बसों की भीषण भिडंत हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 यात्री घायल हो गए। जिसमें कुछ की हालात गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।
By: Arvind Mishra
Nov 24, 20251:48 PM

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के चंदिया थाना अंतर्गत बरम बाबा के सड़क हादसा हो गया। सुबह 5:30 बजे तूफान वाहन और ट्रक की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
By: Arvind Mishra
Nov 23, 202512:01 PM

19
बिहार के बेगूसराय में पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात शूटर शिवदत्त राय घायल हो गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई थी। मुठभेड़ के दौरान राय के जांघ में गोली लगी। घटनास्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।
By: Arvind Mishra
Nov 22, 20251:22 PM

मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बेहट रोड स्थित जमदारा मोड़ पर पुलिस और 10 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते ही बदमाश ने 315 बोर के कट्टे से फायरिंग कर दी।
By: Arvind Mishra
Nov 19, 20251:57 PM
