मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने लोकभवन के नव-निर्मित प्रवेश द्वार क्रमांक-2 का उद्घाटन किया। सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर ₹98.65 लाख की लागत से किया गया है जीर्णोद्धार।
"भोपाल केंद्रीय जेल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बंदियों के साथ 'मन की बात' सुनी। उन्होंने मध्यप्रदेश को बंदियों की रिहाई और जेल सुधारों में देश का अग्रणी राज्य बताया।"
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भोपाल में SSB अकादमी के प्रशिक्षु सहायक कमांडेंट्स से भेंट की। उन्होंने सुरक्षा चुनौतियों और 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के विजन पर जोर दिया।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को गुरुवार देर रात ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। लोक भवन के सीनियर अफसर ने धमकी की पुष्टि की है। ई-मेल में राज्यपाल को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई है। धमकी भेजने वाले ने ई-मेल में अपना मोबाइल नंबर भी लिखा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- विवाह संस्कार हमारी भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण हिस्सा है। पाणिग्रहण संस्कार भारतीय समाज में विशेष महत्व रखता है। विवाह के माध्यम से कन्या अपने नए जीवन की शुरुआत करती है।
मध्यप्रदेश विधानसभा ने अपने स्थापना के 69 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर आज यानी बुधवार को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया। कार्यवाही से पहले विधानसभा की सात दशक की यात्रा और सरकार के कार्यों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
केंद्र के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब लोक भवन हो गया है। शुक्रवार मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे थे। इसके बाद भवन के मुख्य द्वार पर लगी राजभवन की पुरानी पट्टिका हटाकर लोक भवन की नई पट्टिका लगा दी गई।
टीएमसी के बागी विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बंगाल में बाबरी मस्जिद जैसी संरचना के उद्घाटन की घोषणा पर विवाद गहरा गया है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इसे रोकने की बात कही, जबकि कबीर ने प्रशासन को हाईवे जाम और विरोध की धमकी दी।
कर्नाटक के राज्यपाल के परिवार में घरेलू कलह का मामला सामने आया है। इससे मध्यप्रदेश से लेकर कर्नाटक तक हड़कंप मच गया है। बहू ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए रतलाम एसपी से शिकायत की है।






















