भारत सरकार ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है। 3.25 लाख करोड़ रुपये की इस डील से भारतीय वायुसेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा होगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

हाइलाइट्स
भारतीय रक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया
भारत ने अपनी हवाई ताकत को मजबूत करने लिया फैसला
114 राफेल मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट खरीदी को मंजूरी
नई दिल्ली| स्टार समाचार वेब
भारतीय रक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। चीन और पाकिस्तान की दोहरी चुनौतियों के बीच, भारत ने अपनी हवाई ताकत को अभूतपूर्व स्तर पर ले जाने की तैयारी कर ली है। रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने गुरुवार को फ्रांस से 114 राफेल मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) खरीदने के शुरुआती प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है।
दुनिया की सबसे बड़ी रक्षा डील्स में से एक
इस मेगा डील की अनुमानित लागत 3.25 लाख करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह सौदा फ्रांस की दिग्गज एयरोस्पेस कंपनी डासॉल्ट एविएशन (Dassault Aviation) के साथ किया जाएगा। आधिकारिक मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही दोनों देशों के बीच तकनीकी और वाणिज्यिक (Commercial) स्तर की बातचीत शुरू होगी। इस सौदे के तहत 'मेक इन इंडिया' पहल को भी बल मिलने की उम्मीद है, जिससे भारतीय रक्षा उद्योग को नई तकनीक प्राप्त होगी।
वायुसेना की घटती ताकत और सुरक्षा चिंताएं
भारतीय वायुसेना (IAF) लंबे समय से फाइटर जेट्स की कमी से जूझ रही है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, वायुसेना के पास वर्तमान में लड़ाकू विमानों की केवल 29 स्क्वाड्रन बची हैं, जबकि स्वीकृत संख्या 42 होनी चाहिए। मिग-21 जैसे पुराने विमानों के लगातार रिटायर होने के कारण यह गैप और बढ़ गया है। एलएसी (LAC) पर चीन की बढ़ती सक्रियता को देख
राफेल की खासियतें जो इसे बनाती हैं 'गेम चेंजर'
राफेल न केवल अपनी रफ्तार के लिए जाना जाता है, बल्कि इसकी मारक क्षमता बेजोड़ है। यह मीटियर (Meteor) और स्कैल्प (SCALP) जैसी मिसाइलों से लैस है, जो दुश्मन के विमानों को बिना उनकी नज़र में आए लंबी दूरी से ही तबाह करने में सक्षम हैं। 114 नए राफेल आने के बाद भारतीय वायुसेना की ताकत दक्षिण एशिया में निर्विवाद रूप से सबसे अधिक हो जाएगी।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण ईरान के नियंत्रण में आए होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की मांग भारत ने मजबूती से रखी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ब्रिटेन द्वारा आयोजित एक बहुपक्षीय बैठक में कहा कि भारत इस संघर्ष में जलमार्ग पर अपने नागरिकों को खोने वाला एकमात्र देश है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।