
9
भोपाल की वह काल की रात... जब बिस्तर-बिस्तर मौत के लश्कर आए थे... सोए शहर के लोग लाशों में तब्दील होने लगे थे। जो उस रात के गवाह है वह आज भी सिहर उठते उन पलों को याद करते हुए.. जब सड़कों पर हांफते, खांसते, गिरते-उठते लोग जान बचाने भाग रहे थे।
By: Ajay Tiwari
Nov 29, 20256:23 PM

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया। वंदेमातरम के मुद्दे पर मौलाना मदनी ने कहा- मुर्दा कौमें सरेंडर कर दिया करती हैं। वो कहेंगे वंदे मातरम बोलो तो पढ़ना शुरू कर देंगे। ये पहचान है मुर्दा कौम होने की। अगर जिंदा कौम है तो हालात का मुकाबला करना पड़ेगा।
By: Arvind Mishra
Nov 29, 20253:29 PM

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल में केंद्रीय संस्कृत विवि भोपाल और आदिवासी बाल कल्याण एवं संस्कृत शिक्षा समिति, रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परंपरा में संतों का योगदान विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का अयोजन किया गया।
By: Arvind Mishra
Nov 29, 20251:23 PM

रायसेन ले जाने के दौरान बीच रास्ते में सलमान ने पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने शॉर्ट एनकाउंटर में उसके पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए भोपाल के जय प्रकाश अस्पताल ले जाया गया।
By: Arvind Mishra
Nov 28, 202510:04 AM

आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ ब्राह्मण समाज सड़क पर उतर गया है। ब्राह्मण समाज की महिलाओं और बेटियों को लेकर की गई की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर ब्राह्मण समाज ने जमकर नारेबाजी करते हुए बर्खास्तगी की मांग उठाई। विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने संतोष वर्मा का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जताया।
By: Ajay Tiwari
Nov 27, 20257:07 PM

भोपाल पुलिस ने आज तड़के एक ट्रक से एक करोड़ से अधिक कीमत की अवैध शराब जब्त की। यह खेप भोपाल से इंदौर और वहां से आगे गुजरात भेजे जाने की तैयारी में थी। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।
By: Arvind Mishra
Nov 27, 20252:27 PM

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। फुटपाथ पर सो रहे 50 वर्षीय मजदूर सुरेश कुशवाहा की आरोपी कार्तिक राठौर ने बीड़ी न देने के विवाद में पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। वारदात थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई, पुलिस ने 2 घंटे में आरोपी को पकड़ा। पूरी खबर पढ़ें।
By: Ajay Tiwari
Nov 26, 20254:51 PM

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगे रायसेन जिले के गौहरगंज में छह साल की मासूम से रेप का आरोपी सलमान अब भी फरार है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात सीएम डॉ. मोहन यादव ने रायसेन एसपी को हटा दिया। यही नहीं, सीएम खुद पीएचक्यू पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर अफसरों को जमकर फटकार भी लगाई।
By: Arvind Mishra
Nov 26, 20252:51 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। खेल विभाग प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहा है। भारत की प्राचीन संस्कृति में खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन, संतुलन और मानसिक दृढ़ता का माध्यम माने गए हैं।
By: Arvind Mishra
Nov 26, 20252:22 PM

252
संस्कृत भारती एक सांस्कृतिक संस्था है, जो संस्कृत को पुन: बोलचाल की भाषा बनाने में जुटा है। संपूर्ण विश्व में संस्कृतभाषा को पुनर्जीवित करने के लिए इस संस्था स्थापना की गई है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संस्कृत भारती के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्रीश देवपूजारी और प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम तिवारी ने सौजन्य भेंट की।
By: Arvind Mishra
Nov 26, 20252:05 PM
