यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन (USCC) की 800 पन्नों की रिपोर्ट ने मई में हुए भारत-पाक संघर्ष पर विवादास्पद दावा किया। रिपोर्ट में पाकिस्तान की सैन्य सफलता, चीनी हथियारों के उपयोग और खुफिया इंटेलिजेंस का जिक्र। कांग्रेस ने भारत सरकार से विरोध जताने की मांग की।

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
भारत पाकिस्तान संघर्ष को लेकर अमेरिका के एक प्रमुख आयोग की रिपोर्ट ने एक बड़ा और विवादास्पद दावा किया है। यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन (USCC) द्वारा जारी 800 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए चार दिनों के संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने भारत को हराया था। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में पहलगाम हमले को आतंकवादी हमला मानने के बजाय इसे एक 'विद्रोही हमला' करार दिया गया है।
चीन ने किया हथियारों का लाइव वॉर टेस्ट: USCC रिपोर्ट
USCC की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने इस चार दिवसीय संघर्ष का उपयोग अपने आधुनिक हथियारों को दुनिया को दिखाने और उनका लाइव वॉर टेस्ट करने के लिए किया। रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध के बाद चीन ने विश्वभर में अपने हथियारों का प्रचार किया और दावा किया कि पाकिस्तान ने चीनी हथियारों का उपयोग कर भारत के लड़ाकू विमानों को गिराया है। रिपोर्ट बताती है कि इस संघर्ष में पाकिस्तान को बड़ी सैन्य कामयाबी हासिल हुई।
रिपोर्ट में पाकिस्तान के उस दावे का भी उल्लेख है जिसमें उसने राफेल जेट सहित 6 भारतीय फाइटर जेट गिराने की बात कही थी, हालांकि रिपोर्ट के अनुसार केवल 3 भारतीय विमान गिराए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान पाकिस्तान ने चीन के HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम, PL-15 मिसाइलें और J-10 फाइटर जेट का इस्तेमाल किया। रिपोर्ट के मुताबिक, 2019–2023 के बीच पाकिस्तान के 82% हथियार चीन से आए हैं। भारत ने पहले यह दावा किया था कि पाकिस्तान ने चीन से मिली खुफिया जानकारी (इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल किया था, हालांकि पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज कर दिया था।
कांग्रेस ने उठाए सवाल; चीन ने बताया राजनीतिक एजेंडा
इस अमेरिकी रिपोर्ट पर भारत में कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यह भारतीय कूटनीति के लिए एक और बड़ा झटका है। उन्होंने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय से पूछा है कि क्या वे इस रिपोर्ट पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे और विरोध जताएंगे।
ग्लोबल टाइम्स ने USCC की रिपोर्ट पर उठाए सवाल
दूसरी ओर, चीनी सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने USCC की रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। अखबार ने लिखा है कि USCC ने एक बार फिर चीन की प्रगति को दुनिया के लिए खतरा के रूप में पेश किया है, जिससे लगता है कि यह रिपोर्ट राजनीतिक मकसद से लिखी गई है। अखबार ने USCC पर पूर्वाग्रह और हकीकत का निष्पक्ष विश्लेषण न करने का आरोप लगाया और कहा कि चीन की हथियार इंडस्ट्री के विकास पर आरोप लगाना किसी भी संप्रभु देश के अपने रक्षा क्षमता बढ़ाने के मूल अधिकार को नकारने जैसा है।
USCC, जो कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स पार्टियों द्वारा गठित एक आयोग है, चीन-अमेरिका के आर्थिक और सुरक्षा संबंधों की निगरानी करता है और हर साल चीन के वैश्विक प्रभाव पर रिपोर्ट पेश करता है।
की वर्ड

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन। NTA पेपर-सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे दिल्ली से गिरफ्तार। लाखों रुपये लेकर घर पर रटवाए थे असली प्रश्न-उत्तर।
चार यूरोपीय देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में देर रात नीदरलैंड पहुंचे। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की।
दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में यूनिफॉर्म अनवेल्ड द्वारा आयोजित एक संवादात्मक सत्र में सेना प्रमुख से पूछा गया कि अगर पिछले साल आपरेशन सिंदूर को जन्म देने वाली परिस्थितियां फिर से उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना कैसे प्रतिक्रिया देगी।सवाल का जवाब देते हुए आर्मी चीफ ने कहा-पिछले साल आपरेशन सिंदूर जैसी स्थिति फिर बनी तो भारतीय सेना उसी तरह या उससे भी मजबूत जवाब देगी।
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद बीती देर रात को तनाव फैल गया। रेलपार इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
अमेरिका-ईरान टकराव के बाद उपजे ईंधन संकट को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नए निर्देश जारी किए हैं। सोमवार और शुक्रवार को सिर्फ वर्चुअल मोड में सुनवाई होगी, जबकि कोर्ट स्टाफ को 50% वर्क-फ्रॉम-होम और जजों को कार-पूलिंग की सलाह दी गई है।