By: Gulab rohit
Jun 16, 202556 minutes ago
सिवनी। सिवनी जिले की झूलेलाल कॉलोनी में सोमवार को एक हृदय विदारक हादसा हो गया। एक पुराने कुएं की सफाई के दौरान दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। इनकी पहचान सोनू उइके (30) और अशोक धुर्वे (35) के रूप में हुई है। सोनू लखनादौन सिवनी के भानेरी का और अशोक मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के कोकीवाड़ा का रहने वाला था। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। दोनों मजदूर मकान की सीढ़ियों के नीचे बने 25-30 फीट गहरे कुएं में सफाई कर रहे थे, तभी बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।