×

शुभमन गिल ने युवराज से जो सीखा, उसकी झलक दिख रही है : योगराज सिंह 

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने युवराज सिंह से इस खेल के गुर सीखे हैं। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कहा, "शुभमन गिल की खासियत है कि वह अपने सभी खिलाड़ियों का ख्याल रखते हैं।

By: Prafull tiwari

Oct 14, 20258:12 PM

view5

view0

शुभमन गिल ने युवराज से जो सीखा, उसकी झलक दिख रही है : योगराज सिंह 

चंडीगढ़ । शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह टीम इंडिया के प्रदर्शन से खुश हैं। उनका मानना है कि गिल ने युवराज सिंह से जो सीखा, वो उनके व्यवहार से झलकता है।  योगराज सिंह ने कहा, "वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप से पहले शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड दौरे पर बराबरी की थी। भारत के युवा खिलाड़ी अपने खेल को काफी गंभीरता से ले रहे हैं। यही वजह है कि गिल की कप्तानी में भारतीय टीम आगे बढ़ रही है।"

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने युवराज सिंह से इस खेल के गुर सीखे हैं। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कहा, "शुभमन गिल की खासियत है कि वह अपने सभी खिलाड़ियों का ख्याल रखते हैं। वह उनके साथ खाना खाते हैं, कभी चाय पीते हैं, कभी उनका हालचाल पूछते हैं। उन्होंने युवराज सिंह से जो सीखा है, वही झलक उनमें नजर आ रही है। जो खिलाड़ी युवराज सिंह से क्रिकेट और जीने का अंदाज सीखेगा, वो दूसरों से अलग खिलाड़ी बनेगा।"

विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम चार में से 2 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। योगराज सिंह महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं, लेकिन उनका मानना है कि महिला खिलाड़ियों को पुरुषों के साथ क्रिकेट खेलना चाहिए। उन्होंने कहा, "भारतीय महिलाएं अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। मुझे लगता है कि महिला खिलाड़ी, पुरुषों के साथ जितना ज्यादा क्रिकेट खेलें, खुद को और भी बेहतर बना सकती हैं। हमारी बेटियां शानदार खेल रही हैं।"

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए, जबकि कप्तान गिल ने टीम के खाते में 129 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज को पहली पारी में महज 248 रन पर समेटने के बाद भारत ने 270 रन की शानदार बढ़त हासिल करते हुए मेहमान टीम को फॉलोऑन दिया। वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल और शाई होप की शतकीय पारियों के साथ 390 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में भारत ने 7 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

महिला विश्व कप : इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

1

0

महिला विश्व कप : इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

घटना के वक्त ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे की तरफ जा रही थीं। खिलाड़ियों का आरोप है कि इस बीच एक बाइक सवार युवक ने उनसे छेड़छाड़ की।

Loading...

Oct 25, 202513 hours ago

सिडनी में 'रो-को' का जलवा, अटूट साझेदारी के साथ भारत को दिलाई 9 विकेट से जीत

1

0

सिडनी में 'रो-को' का जलवा, अटूट साझेदारी के साथ भारत को दिलाई 9 विकेट से जीत

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में महज 236 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श (41) और ट्रेविस हेड (29) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोडे़, जबकि मैथ्यू शॉर्ट 30 रन बनाकर आउट हुए।

Loading...

Oct 25, 202513 hours ago

भारत के खिलाफ सिर्फ 29 रन की पारी के साथ इतिहास रच गए ट्रेविस हेड

1

0

भारत के खिलाफ सिर्फ 29 रन की पारी के साथ इतिहास रच गए ट्रेविस हेड

सबसे कम गेंदों में 3 हजार वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ियों के मामले में ट्रेविस हेड चौथे पायदान पर हैं। वैश्विक स्तर पर इस मामले में ग्लेन मैक्सवेल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 2,440 गेंदों में 3 हजार वनडे रन पूरे किए। वहीं, इंग्लिश क्रिकेटर जोस बटलर 2,533 गेंदों में इस मुकाम को हासिल कर चुके हैं।

Loading...

Oct 25, 202513 hours ago

रांची में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू, सीएम हेमंत बोले, झारखंड गौरवान्वित हुआ

1

0

रांची में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू, सीएम हेमंत बोले, झारखंड गौरवान्वित हुआ

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में छह देशों से पहुंची खेल प्रतिभाओं की मेजबानी करते हुए झारखंड गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि यह चैंपियनशिप केवल खेल का मंच नहीं, बल्कि दक्षिण एशियाई देशों के बीच एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन और खेल भावना बनाए रखने का आग्रह किया।

Loading...

Oct 25, 202513 hours ago

शर्मनाक! इंदौर में आस्ट्रेलिया की दो खिलाडियों के साथ छेड़छाड़

1

0

शर्मनाक! इंदौर में आस्ट्रेलिया की दो खिलाडियों के साथ छेड़छाड़

मध्यप्रदेश के इंदौर में आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का मुकाबला खेलने आई आस्ट्रेलियन टीम की दो खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने पांच थानों की टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे पकड़ लिया।

Loading...

Oct 25, 202517 hours ago