By: Ajay Tiwari
Sep 10, 20252:22 AM
नमस्कार
स्टार सुबह... खबरों का सफरनामे हर सुबह आपको अपडेट करता है खबरी दुनिया से.. देश-दुनिया, आपके आसपास की खबरें आप तक पहुंचाता है। 10 सितंबर 2025 में बात देश को मिले 15 वें उप राष्ट्रपति की... पंजाब और हरियाणा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए पीएम मोदी की घोषणाओं की... मप्र कैबिनेट के फैसलों की और कई अन्य खबरें..
नई दिल्ली. एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्होंने मंगलवार को हुए चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के बड़े अंतर से हराया। विस्तार से पढ़िए....
पंजाब/ हरियाणा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने दोनों राज्यों में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए कुल ₹3100 करोड़ की वित्तीय सहायता की घोषणा की। विस्तार से पढ़िए...
नेपाल. सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब एक बड़े राजनीतिक संकट में बदल गया है। मंगलवार (9 सितंबर, 2025) को प्रदर्शनकारियों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया, जिसके बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल, दोनों ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया। विस्तार से पढ़िए...
जबलपुर: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन में आरक्षण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान, राज्य सरकार द्वारा पेश की गई नई प्रमोशन पॉलिसी पर हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दशहरे के बाद प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी, आईजी और कमिश्नरों के साथ एक कॉन्फ्रेंस करेंगे। मोहन सरकार में यह पहली कलेक्टर-कमिश्नर, एसपी-आईजी कॉन्फ्रेंस होगी। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सबसे बड़ा बदलाव नगरीय निकाय चुनाव से जुड़ा है, जिसके तहत अब नगर पालिका और नगर परिषदों के अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। यह व्यवस्था वर्ष 2027 के आम चुनाव से लागू होगी। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल. भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री जीत निशोदे का महिला के साथ अश्लील वीडियो सामने आने के बाद पार्टी ने उन्हें सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया है। कांग्रेस ने इस घटना को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। विस्तार से पढ़िए...
मौन रहना एक साधना है और बोलना एक कला.