×

दो कारों की टक्कर, रिटायर्ड एसडीओपी की मौत, बेटा सहित तीन लोग घायल 

By: Gulab rohit

Jul 10, 20256 hours ago

view1

view0

दो कारों की टक्कर, रिटायर्ड एसडीओपी की मौत, बेटा सहित तीन लोग घायल 

रायसेन। रायसेन जिले के सिलवानी-सागर रोड पर दो कारों की भीषण टक्कर में रिटायर्ड एसडीओपी की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच की है। स्टेट हाईवे-15 पर ग्राम सिंहपुरी के पास हादसा हुआ। हादसे में रिटायर्ड एसडीओपी अभिमन्यु मिश्रा (66) की मौके पर मौत हो गई। वे अपने बेटे राहुल मिश्रा (35) के साथ कार में सवार थे और सागर जिले के ढाना गांव से सिलवानी की ओर आ रहे थे। वहीं, दूसरी कार में जितेंद्र (27) और मनोज (35) सवार थे। वे भोपाल से टैक्सी में सागर जिले के बंडा की ओर जा रहे थे। 

दोनों गाड़ियों में जबर्दस्त भिड़ंत

सिंहपुरी गांव के पास दोनों गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर में राहुल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें सिलवानी अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया। दूसरी कार में सवार दोनों युवक भी घायल हैं। जिनका इलाज सिलवानी अस्पताल में चल रहा है।

अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी अनिल मौर्य और थाना प्रभारी पूनम सविता सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर गति नियंत्रण और सुरक्षा उपायों की मांग की है, क्योंकि यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

जबलपुर में बरगी बांध के 17 गेट खोले, भेड़ाघाट में बाढ़

1

0

मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। संस्कारधानी जबलपुर में बरगी बांध के 17 गेट खोले गए हैं। इससे भेड़ाघाट में बाढ़ आ गई है। कई इलाके पानी में डूब गए हैं। आसपास के जिलों को अलर्ट कर दिया गया है।

Loading...

Jul 11, 2025just now

विशेष संयोग...श्रावण माह आज से...हर...हर...महादेव से गूंजे शिवालय

शिव को प्रिय श्रावण की शुरुआत शुक्रवार को मंगलकारी आयुष्मान, सौभाग्य और प्रीति योग में हो गई। शुक्रवार को सुबह से ही शिव मंदिरों में हर...हर...महादेव की गूंज सुनाई देने लगी। प्रदेश के बडे मंदिरों में तो रात से ही भक्तों की कतार लग गई थी।

Loading...

Jul 11, 2025just now

रिश्ता शर्मसार :  चलती स्लीपर बस में साली से जीजा ने किया दुष्कर्म

कटनी से रीवा जा रही एक चलती स्लीपर बस में युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दूर के रिश्तेदार (जीजा) ने ही इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. जानें इस हैवानियत भरे अपराध की पूरी दास्तान.

Loading...

Jul 10, 202510 hours ago