×

हत्या के 4 आरोपियो को किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

परिजन ने हत्या के 32 घंटे बाद युवक का अंतिम संस्कार किया

By: Gulab rohit

Jun 22, 202514 hours ago

view1

view0

हत्या के 4 आरोपियो को  किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

सागर । मध्य ग्राम देवरी चौधरी, थाना रहली, जिला सागर निवासी ओमकार पिता मुलू अहिरवार (उम्र 28 वर्ष) की हत्या पुराने विवाद के चलते आरोपियों द्वारा हमला करके कर  दी गई थी। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  विंद्रावन पिता जुगराज यादव (उम्र 45 वर्ष), जुगराज पिता मुलू यादव (उम्र 75 वर्ष), उमेश पिता जबाहर यादव (उम्र 50 वर्ष), विशाल पिता हल्काई यादव (उम्र 50 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।  परिजन ने हत्या के 32 घंटे बाद युवक का अंतिम संस्कार किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा घटना को अति गंभीर मानते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने एवं आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। निदेर्शानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रहली प्रकाश मिश्रा के निर्देशन में विभिन्न  पुलिस टीमों द्वारा कई स्थानों पर दबिश दी गई एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर व्यापक प्रयास किए गए।
परिणामस्वरूप 12 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
सागर के देवरी चौधरी गांव में जमीनी विवाद के चलते युवक की हत्या, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
आरोपियों की गिरफ्तारी और मकान तोड़ने की उठी मांग
सागर (रहली)। रहली थाना क्षेत्र के देवरी चौधरी गांव में शनिवार को जमीन के पुराने विवाद ने एक युवक की जान ले ली। गांव के कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावर उसे तब तक मारते रहे, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
पिता का आरोप- जमीन के लिए बेटे की हत्या कर दी
ओंकार के पिता मुल्लू अहिरवार का कहना है कि वे अपने बेटे के साथ गांव जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले हमें पीटना शुरू किया, तो हम किसी तरह भाग निकले। लेकिन उन्होंने मेरे बेटे ओंकार को पकड़ लिया और उसे बेरहमी से मार डाला। उन्होंने बताया कि कई दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था और आरोपी अक्सर रास्ता रोकते थे।
 
COMMENTS (0)

RELATED POST

सीएम मोहन यादव दिल्ली में, पीएम मोदी को खंडवा आने का न्योता देंगे.. क्षेत्रीय परिषद बैठक में लेंगे हिस्सा

1

0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को दिल्ली पहुंचे, जहाँ उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य नेताओं से मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार, सीएम यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं और उन्हें 30 जून को खंडवा आने के लिए निमंत्रण देंगे.

Loading...

Jun 23, 2025just now

नौ माह बाद दोबारा पैरोल पर उज्जैन पहुंचा आतंकी शफीक

वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में उम्रकैद की सजा काट रहा आतंकी मोहम्मद शफीक अंसारी दो दिन की पैरोल पर उज्जैन लाया गया है। शफीक अंसारी अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अदालत की अनुमति के बाद उज्जैन आया है।

Loading...

Jun 23, 2025just now

शुक्र है! इंदौर में इंडिगो की फ्लाइट रनवे से वापस लौट आई

इंदौर से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6332 रनवे से वापस लौट आई। प्लेन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान वापस आ गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इससे एक बार फिर इंडिगो की सेवा पर सवाल उठने लगा है।

Loading...

Jun 23, 20251 hour ago

देवी अहिल्या की राजधानी महेश्वर होगा मध्यप्रदेश का 56 जिला!

मैहर, पांढुर्ना और मऊगंज को नया जिला बनाने के बाद मध्यप्रदेश में अब 55 जिले हो गए हैं। इसके अलावा कई छोटी तहसीलों को भी जिला बनाने की मांग उठ रही है, कई तहसीलों के प्रस्ताव भी लंबित हैं। इस बीच निमाड़ क्षेत्र के महेश्वर को भी जिला बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।