शुक्र है! इंदौर में इंडिगो की फ्लाइट रनवे से वापस लौट आई

इंदौर से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6332 रनवे से वापस लौट आई। प्लेन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान वापस आ गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इससे एक बार फिर इंडिगो की सेवा पर सवाल उठने लगा है।

By: Arvind Mishra

Jun 23, 2025just now

view1

view0

शुक्र है! इंदौर में इंडिगो की फ्लाइट रनवे से वापस लौट आई

  • विमान में आई तकनीकी खराबी,सुधार के बाद भरी उड़ान

  • यात्रियों में हड़कंप, भुवनेश्वर जा रहा था इंडिगो का विमान

इंदौर। स्टार समाचार बेव

इंदौर से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6332 रनवे से वापस लौट आई। प्लेन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान वापस आ गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इससे एक बार फिर इंडिगो की सेवा पर सवाल उठने लगा है। फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। लौटने की वजह प्लेन में तकनीकी खराबी बताई गई। हालांकि यहां राहत की बात यह है कि विमान में समय रहते खराबी पता चल गई, वरना उड़ान भरने के बाद पता चलता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। बहरहाल सभी यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं। इंदौर एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर ने बताया कि विमान में माइनर टेक्निकल फॉल्ट की जानकारी सामने आई थी। सुधार के बाद विमान इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गया है। विमान करीब ढाई घंटे तक रनवे पर खड़ा रहा। इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे। इंडिगो की यह फ्लाइट भुवनेश्वर से सुबह 6.15 बजे उड़ान भरती है और लगभग 8.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। सोमवार को यह फ्लाइट लगभग सुबह 7.39 बजे ही लैंड हो गई थी। भुवनेश्वर से इंदौर आने के बाद फ्लाइट सुबह 9 बजे रिटर्न उड़ान भरती है और लगभग सुबह 10.55 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। इंडिगो का ये विमान इंदौर से भुवनेश्वर जाने के बाद भुवनेश्वर से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरता है।

रात एअर इंडिया की फ्लाइट भी हुई कैंसिल

इससे पहले रविवार देर रात इंदौर से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट भी कैंसल हो गई थी। एअर इंडिया की एआई 804 फ्लाइट इंदौर से रात 10.25 बजे उड़ान भरकर रात 12.20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करती है, लेकिन यह फ्लाइट कैंसिल हो गई थी, जिसके बाद इंदौर एयरपोर्ट पर आए यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा था। वहीं, दिल्ली से इंदौर आने वाली एअर इंडिया की एआई 803 भी कल कैंसिल थी। यह फ्लाइट शाम 6.40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरकर रात 8.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। यह दोनों ही फ्लाइट रविवार को किस वजह से रद्द हुईं, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

शनिवार को बिना सूचना के रद्द हुई जबलपुर उड़ान

शनिवार को इंदौर से जबलपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को उड़ान के अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। यात्री सुबह 6 बजे ही एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। पहले उन्हें बताया गया कि विमान आधे घंटे की देरी से उड़ान भरेगा। सुबह सवा सात बजे यात्रियों को बोर्डिंग के लिए टर्मिनल से बस में बैठाकर विमान की ओर ले जाया गया। लेकिन डेढ़ घंटे तक यात्रियों को बस में ही बैठाए रखने के बाद उड़ान रद्द होने की सूचना दी गई और उन्हें वापस टर्मिनल पर छोड़ दिया गया। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों के विरोध के बाद एयरलाइन कंपनी ने किराया वापस करने और री-बुकिंग का विकल्प दिया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

नौ माह बाद दोबारा पैरोल पर उज्जैन पहुंचा आतंकी शफीक

1

0

वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में उम्रकैद की सजा काट रहा आतंकी मोहम्मद शफीक अंसारी दो दिन की पैरोल पर उज्जैन लाया गया है। शफीक अंसारी अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अदालत की अनुमति के बाद उज्जैन आया है।

Loading...

Jun 23, 2025just now

शुक्र है! इंदौर में इंडिगो की फ्लाइट रनवे से वापस लौट आई

1

0

शुक्र है! इंदौर में इंडिगो की फ्लाइट रनवे से वापस लौट आई

इंदौर से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6332 रनवे से वापस लौट आई। प्लेन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान वापस आ गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इससे एक बार फिर इंडिगो की सेवा पर सवाल उठने लगा है।

Loading...

Jun 23, 2025just now

देवी अहिल्या की राजधानी महेश्वर होगा मध्यप्रदेश का 56 जिला!

मैहर, पांढुर्ना और मऊगंज को नया जिला बनाने के बाद मध्यप्रदेश में अब 55 जिले हो गए हैं। इसके अलावा कई छोटी तहसीलों को भी जिला बनाने की मांग उठ रही है, कई तहसीलों के प्रस्ताव भी लंबित हैं। इस बीच निमाड़ क्षेत्र के महेश्वर को भी जिला बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

Loading...

Jun 23, 2025just now

यात्री बसों की क्रॉसिंग के दौरान बाइक सवार को लगी टक्कर, मौत

हाईवे पर किया परिजनों ने प्रदर्शन

Loading...

Jun 22, 202511 hours ago