×

पांचवीं बार पुल हुआ जर्जर : सेतु निगम के अधिकारियों को एसडीएम ने मौके पर बुलाया, मरम्मत शुरू

By: Gulab rohit

Aug 02, 20255:54 PM

view1

view0

पांचवीं बार पुल हुआ जर्जर : सेतु निगम के अधिकारियों को एसडीएम ने मौके पर बुलाया, मरम्मत शुरू

गंजबासौदा। लगातार हो रही बारिश के कारण बेतवा नदी उफान पर है। गंजबासौदा-अंबा नगर मार्ग स्थित ऐतिहासिक पुल तीन दिन तक पानी में डूबा रहा। जैसे ही पानी उतरा, पुल की जर्जर स्थिति सामने आ गई। स्लैब का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुल पर यातायात पूर्णतः बंद कर दिया है। ट्रैफिक को वैकल्पिक मागों से डायवर्ट कर दिया गया है। यह पुल अब तक पांचवीं बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। पहली बार 1992 में इसकी हालत बिगड़ी थी। इसके बाद 2017, 2019, 2022 और अब पुनः 2025 में यह जर्जर हो गया है। गौरतलब है कि जिस स्थान पर 2022 में मरम्मत की गई थी, वहीं हिस्सा फिर से टूट गया है। वहां पर भरे गए मटेरियल के नीचे फिर से बड़ा गड्डा नजर आने लगा है। मरम्मत कार्य में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।
110 बर्ष पुराना पुल, अब कामचलाऊ 
बेतवा नदी पर बना यह पुल लगभग 110 बर्ष पुराना है। इसे
ग्वालियर स्टेट के समय अलग पत्थर व चूना मसाले से बनाया गया था। समय के साथ इसकी स्थिति बेहद खराब हो गई है। इसे 'कामचलाऊ' पुल घोषित किया गया है। लगातार क्षति के कारण सेतु निगम द्वारा 2019 में नया पुल बनाने की मंजूरी दी गई थी। उस समय निर्माण लागत 14 करोड़ तय की गई थी। अब रिवाइज्ड एस्टीमेट के अनुसार यह लगभग 20 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
बैराज बनने से पुराने पुल की उपयोगिता समाप्त
जानकारी के अनुसार गंजबासौदा और कुरवाई के बीच कोठा नदी पर बैराज निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह लगभग 70% पूरा हो चुका है। बैराज में पानी भरने के बाद बेतवा का पुराना पुल हमेशा डूब में रहेगा। इस पर एक फीट तक पानी रहेगा, जिससे इसकी उपयोगिता लगभग खत्म हो जाएगी। सिंचाई विभाग द्वारा मार्च में योजना के लिए ट्रायल शुरू किया जाएगा। इसलिए नए पुल का निर्माण अगले साल तक पूरा होना जरूरी है।
यातायात व्यवस्था बदली गई
मरम्मत के दौरान अंबा नगर की ओर जाने वाले वाहनों को बरी घाट पुल से डायवर्ट किया गया है। सिरोंज, अशोकनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को अब राजेंद्र नगर से तैयार नए मार्ग से ले जाया जा रहा है। यह सप्ट हैवी ट्रैफिक के लिए बनाया गया है। इससे अंबा नगर की ओर से ट्रैफिक का दबाव कम होगा। ट्रैफिक को 10 किलोमीटर चक्कर देकर नहीं चलना पड़ेगा। शहर से सिरोंज की उतनी ही दूरी इस मार्ग से है जितनी अंबा नगर मार्ग के माध्यम से रहती है।
नया पुल अब भी अधूराः दुर्भाग्यवश, 
कई बार ड्राइंग स्वीकृति, संशोधन और भू-स्वामियों से भूमि अधिग्रहण में आ रही बाधाओं के कारण नया पुल अब तक पूर्ण नहीं हो पाया है। वर्तमान में पूर्वी दिशा के पहुंच मार्ग को लेकर भूमि विवाद की स्थिति बनी हुई है। इससे निर्माण कार्य फिर से उप पड़ा है। इससे पहले कोरोना वायरस आने के दो साल काम बंद रहा। जैसे-तैसे काम शुरू किया। तो नए पु नए पुल के हाइट लेवल तक बेतवा का पानी बाढ़ के दौरान पहुंच गया। इसके कारण इसकी डाइंग बदलनी पड़ी।
ट्रैफिक बरी घाट पुल से डायवर्ट
बेतवा नदी पर बना गंज पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण सेतु निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है। मरम्मत पूरी होने तक ट्रैफिक बरी घाट पुल से डायवर्ट किया गया है। 
विजय राय, एसडीएम, गंजबासौदा

COMMENTS (0)

RELATED POST

जबलपुर... इंडिगो एयरबस का लैडिंग के बाद टायर पंचर... घुसी थी कील

1

0

मध्यप्रदेश के जबलपुर सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया। डुमना एयरपोर्ट पर सोमवार को करीब 11.30 बजे इंडिगो का एयर बस के विमान का टायर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब एयरबस यात्रियों को उतारने के बाद एप्रान में खड़े होने ले जाया जा रहा था।

Loading...

Aug 04, 2025just now

मानसून सत्र... एलान... मैहर में बनेगी नई जनपद पंचायत... सिंगरौली में खुलेगा सहकारी बैंक का क्षेत्रीय कार्यालय 

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार से फिर शुरू हुआ। जहां खाद, हेलमेट, आदिवासी और कुपोषण को लेकर विपक्ष के विधायक मुखर नजर आए। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि आदिवासियों की जमीन जबरन छीनी जा रही है। हेलमेट के बिना पेट्रोल नहीं देने पर परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हर चीज कानून में जरूरी नहीं है।

Loading...

Aug 04, 2025just now

मध्यप्रदेश के नए प्रशासनिक ‘मुखिया’ को लेकर असमंजस 

प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन 31 अगस्त को रिटायर हो जाएंगे। ऐसे में यह चर्चा है कि क्या उन्हें सेवा विस्तार मिलेगा या किसी नए वरिष्ठ अधिकारी को शीर्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रशासनिक हलकों में इसे लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।

Loading...

Aug 04, 2025just now

रीवा सुपर स्पेशलिटी से डॉक्टरों का पलायन जारी: ओपन हार्ट सर्जन डॉ राकेश सोनी ने छोड़ा पद, डीन के कुप्रबंधन पर उठे सवाल

रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से जुड़े सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक महीने में चार डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया है। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल के कार्यकाल में बदइंतजामी, संसाधनों की कमी और तानाशाही रवैये के कारण डॉक्टर परेशान हैं। ओपन हार्ट सर्जन डॉ. राकेश सोनी का इस्तीफा गंभीर चिंता का विषय।

Loading...

Aug 03, 202511 hours ago

10 वर्षों में 3.5 लाख पर्यटकों का आंकड़ा नहीं पार कर सका मार्तण्ड सिंह जूदेव चिड़ियाघर — ट्रांसपोर्टेशन और ब्रांडिंग बनी सबसे बड़ी बाधा

मार्तण्ड सिंह जूदेव चिड़ियाघर, जो विंध्य की शान और सफेद शेर का घर है, 10 वर्षों में भी सालाना 3.5 लाख पर्यटक नहीं जुटा सका। खराब ट्रांसपोर्टेशन, सीमित ब्रांडिंग और प्रशासनिक उदासीनता इसकी मुख्य वजह हैं। खर्च ज्यादा और आमदनी कम बनी चुनौती।

Loading...

Aug 03, 202512 hours ago