स्टार सुबह... मोदी की ट्रंप से दो टूक, पाक की गुहार पर युद्ध विराम..., सालभर टोल टैक्स फ्री स्कीम.. राजा हत्या कांड में छठा किरदार

खबरों का सफरनामा, स्टार सुबह, समाचार देश , मध्यप्रदेश

By: Star News

Jun 19, 202510 hours ago

view1

view0

स्टार सुबह... मोदी की ट्रंप से दो टूक, पाक की गुहार पर युद्ध विराम..., सालभर टोल टैक्स फ्री स्कीम.. राजा हत्या कांड में छठा किरदार

स्टार सुबह... मोदी की ट्रंप से दो टूक, पाक की गुहार पर युद्ध विराम..., सालभर टोल टैक्स फ्री स्कीम.. राजा हत्या कांड में छठा किरदार

नमस्कार,
'स्टार सुबह'... हर सुबह वह खबरें आपके लिए लेकर आएगा, जो परदेश, देश और आपसे जुड़ी होंगी। खबरों का सफरनामा शुरू करने से पहले यह जरूर कहूंगा... हर सुबह एक खाली स्लेट की तरह है, जिस पर हम जो चाहे वह लिख सकते हैं, लेकिन जो हमारे आसपास घट रहा होता है, उससे केवल रू-ब-रू हो सकते हैं.. तो चलिए चलते हैं, बड़ी खबरों के सफर पर....

ऑपरेशन सिंदूर पर दो-टूक-युद्ध विराम पाकिस्तान की गुहार पर हुआ

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से फोन पर बातचीत की, जो लगभग 35 मिनट तक चली। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने ट्रम्प को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी। वहीं ट्रंप ने पीएम मोदी से पूछा कि क्या वह कनाडा से लौटने पर अमेरिका आ सकते हैं। पीएम ने पूर्व कार्यक्रमों का हवाला देते हुए ऐसा करने में असमर्थता जताई। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस बात की जानकारी दी है। विस्तार से पढ़िए...

तीन हजार का पास लो...और सालभर टोल टैक्स फ्री

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स के नियम को लेकर एक बड़े बदलाव की घोषणा की। इससे सामान्य लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब 3000 रुपए में फॉस्टटैग पास बनेगा जो कि यात्रा को फ्री कर देगा, लेकिन यह एक तय समय के लिए होगा। सरकार की यह एक एतिहासिक पहल है। विस्तार से पढ़िए...

पुल से टकराते ही आग का गोला बनी कार, पांच जिंदगी खाक

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बदायूं से लौट रहे परिवार की कार जहांगीराबाद मार्ग स्थित चांदोक दौराहा के पास पुलिया से टकराकर पलट गई और कार में आग लग गई। इससे कार में सवार एक मासूम समेत पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं एक महिला बच गई। विस्तार से पढ़िए..

भोपाल के 90 डिग्री वाले ब्रिज के डिजाइन में होगा बदलाव

भोपाल. रेलवे की ओर से जमीन उपलब्ध कराने पर ब्रिज की रेलिंग को तोड़कर 90 डिग्री वाले मोड़ को और घुमावदार बनाया जाएगा। इससे पुल की चौड़ाई तीन फीट तक बढ़ जाएगी, जिससे वाहनों को मोड़ने के लिए अतिरिक्त जगह मिलेगी। दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बना ऐशबाग रेलवे ओवर ब्रिज उद्घाटन से पहले ही विवादों में घिर गया था। विस्तार से पढ़िए...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: 'छठा किरदार' संजय वर्मा

इंदौर. राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की बजाय और उलझती जा रही है। इस मामले में एक नए किरदार संजय वर्मा की एंट्री हुई है। चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, जिस पर पहले से ही हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है, संजय वर्मा से लगातार घंटों बातें करती थीं। विस्तार  से पढ़िए...

चलते-चलते
जीवन में किसी की लाइन छोटी करने से अच्छा है खुद की लाइन बड़ी करें..

COMMENTS (0)

RELATED POST

स्टार सुबह... भाजपा सांसदों-विधायकों की पाठशाला खत्म... सिवनी में दम घुटने से दो की मौत, MP में मानसून की एंट्री

1

0

स्टार सुबह... भाजपा सांसदों-विधायकों की पाठशाला खत्म... सिवनी में दम घुटने से दो की मौत, MP में मानसून की एंट्री

नमस्कार, 'स्टार सुबह'... हर सुबह वह खबरें आपके लिए लेकर आएगा, जो परदेश, देश और आपसे जुड़ी होंगी। खबरों का सफरनामा शुरू करने से पहले यह जरूर कहूंगा... हर सुबह एक खाली स्लेट की तरह है, जिस पर हम जो चाहे वह लिख सकते हैं, लेकिन जो हमारे आसपास घट रहा होता है, उससे केवल रू-ब-रू हो सकते हैं.. तो चलिए चलते हैं, बड़ी खबरों के सफर पर....

Loading...

Jun 17, 20251:00 AM