01 अगस्त 2025 की बड़ी खबरें: मालेगांव ब्लास्ट केस में कोर्ट के फैसले, अमेरिका के टैरिफ पर भारत की प्रतिक्रिया, मोदी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय और मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस द्वारा उठाए गए 'ड्रग्स-इंजेक्शन' के मुद्दे का पूरा विश्लेषण।

नमस्कार
स्टार सुबह... 01 अगस्त 2025 के खबरों के सफरनामे में बात मालेगांव ब्लास्ट केस में आए फैसले की। अमेरिकी ट्रेरिफ पर भारत के रूख की और मोदी कैबिनेट के अहम फैसलों की.. मप्र विधानसभा में क्यों 'ड्रग्स-इंजेक्शन' लेकर पहुंचे कांग्रेसियों की.

मुंबई. मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट गुरुवार को मालेगांव 2008 बम धमाके के मामले में फैसला सुनाया। इस केस में सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया गया है। इनमें भोपाल की पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, रिटायर्ड मेजर रमेश उपाध्याय, सुधाकर चतुर्वेदी, अजय राहिरकर, सुधाकर धर द्विवेदी और समीर कुलकर्णी शामिल थे। विस्तार से पढिए...

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क (टैरिफ) और जुर्माना लगाने की घोषणा के बाद, भारत सरकार इसके प्रभावों का गंभीरता से आकलन कर रही है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में कहा, राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। विस्तार से पढ़िए..

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने अहम फैसले लिए हैं। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) को 2025-26 से 2028-29 तक चार साल की अवधि के लिए 2000 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, भारतीय रेलवे में 11,169 करोड़ रुपये की चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को भी हरी झंडी मिल गई है। विस्तार से पढ़िए..

नई दिल्ली. एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहाँ दिल्ली उतरने वाला एक यात्री गलती से उसी विमान में बैठा रहा और भुवनेश्वर तक पहुँच गया। इस गंभीर चूक के बाद एयरलाइन ने मामले की आंतरिक जाँच शुरू कर दी है। विस्तार से पढ़िए..

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक इंजेक्शन और प्रतीकात्मक ड्रग्स लेकर पहुंचे। विस्तार से पढ़िए...
पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह से मुलाकात की सीएम ने

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरुवार को नई दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की है। इसके साथ ही सीएम ने गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से संसद भवन में सौजन्य भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विस्तार से पढ़िए...
चलते-चलते..
कामयाब होने के लिए कई बार हमें जो है उसी में शुरुआत कर लेनी होती है..भले तैयारी पूरी ना हो, क्योंकि यह इंतज़ार करने से काफी बेहतर है..✍️

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.