3 अगस्त 2025 की सुबह की बड़ी खबरें: पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के पोते को उम्रकैद, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ को धन्यवाद दिया। जानें राहुल गांधी ने क्यों किया चुनाव आयोग पर हमला और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर के लिए क्या बड़ा ऐलान किया।

नमस्कार
स्टार सुबह.. 03 अगस्त 2025 के सफरनामे में बात... पूर्व पीएम देवेगौड़ा के पोते का मिली उम्र कैद की... प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता बाबा विश्वनाथ को समर्पित की.. राहुल गांधी का फिर चुनाव आयोग पर हमला और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सीहोर को लेकर किया बड़ा ऐलान.

मैसूर. बेंगलुरु की एक स्पेशल कोर्ट ने पूर्व JDS सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को मेड से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने रेवन्ना पर ₹10 लाख का जुर्माना भी लगाया है, जिसमें से ₹7 लाख पीड़िता को मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। विस्तार से पढ़िए..
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता बाबा विश्वनाथ को समर्पित

वाराणसी. पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने 2,183.45 करोड़ रुपए की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी की। विस्तार से पढ़िए...

नई दिल्ली. उपराष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले भाजपा ने संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। लंबे समय बाद एक बार फिर बीजेपी ने राज्यसभा में 100 का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है, जो कि किसी भी दल के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत माना जाता है। इस बढ़त ने उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा को रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक लाभ दिलाया है। विस्तार से पढ़िए..

नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पिछले 10 दिनों में तीसरी बार भारत चुनाव आयोग पर सियासी हमला बोला है। राहुल गांधी ने अब यहां तक कह दिया कि चुनाव आयोग मर चुका है। हम आने वाले कुछ दिनों में आपको साबित कर देंगे कि लोकसभा चुनाव में कैसे धांधली हो सकती है और हुई भी। विस्तार से पढ़िए..

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सीहोर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी के विकास में सीहोर, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम के कुछ हिस्सों को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सीहोर के बड़ियाखेड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में 4 नई औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन किया और 6 अन्य को आशय पत्र सौंपे। विस्तार से पढ़िए...

रीवा, महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव चिड़ियाघर में सफेद बाघों का कुनवा बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। ब्रीडिंग के लिए रघु और मादा यलो टाइगर नव्या, शक्ति को तैयार किया जा रहा है। इसी साल से इन पर प्रयोग शुरू हो जाएगा। यदि सब कुछ ठीक रहा तो परिणाम भी सुखद आएंगे। विस्तार से पढ़िए...

भोपाल. मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर बढ़ गई है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच जारी खींचतान के बीच अब परशुराम सेवा संगठन ने इस मामले में मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने साफ किया है कि वह हाईकोर्ट की रोक हटाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका का विरोध करेगा। विस्तार से पढ़िए...
चलते-चलते...
दुनियां अगर भरोसे पर चलती, तो हर किसी के दरवाजे पर यूं ताले नहीं होते...✍️

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.