×

बार्सिलोना में टूटा 100 साल पुराना रिकॉर्ड, हीटवेव की चपेट में आया यूरोप

बार्सिलोना में जून 2025 का तापमान 100 वर्षों में सबसे ज्यादा दर्ज हुआ। यूरोप के कई देशों में भी हीटवेव का असर है। फ्रांस, इटली और बेल्जियम में गर्मी के कारण स्कूल बंद हो रहे हैं।

By: Sandeep malviya

Jul 01, 20256:30 PM

view10

view0

बार्सिलोना में टूटा 100 साल पुराना रिकॉर्ड, हीटवेव की चपेट में आया यूरोप

पेरिस। बार्सिलोना में जून 2025 का तापमान 100 वर्षों में सबसे ज्यादा दर्ज हुआ। यूरोप के कई देशों में भी हीटवेव का असर है। फ्रांस, इटली और बेल्जियम में गर्मी के कारण स्कूल बंद हो रहे हैं। फ्रांस में जंगलों में आग का खतरा बढ़ गया है। पुर्तगाल के कुछ इलाकों में भी तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। वैज्ञानिक भविष्य में और ज्यादा गर्मी की चेतावनी दे रहे हैं।

यूरोप इस समय जबरदस्त हीटवेव से जूझ रहा है। स्पेन के बार्सिलोना में जून महीने में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। बार्सिलोना आमतौर पर भीषण गर्मी से बचा रहता है. हालांकि इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की चपेट में आ गया। यूरोप के कई देशों में भीषण गर्मी के चलते स्कूल बंद हो रहे हैं और लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है।

स्पेन की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, बार्सिलोना में जून 2025 अब तक का सबसे गर्म जून साबित हुआ है। कैन फाबरा वेधशाला में इस बार औसत तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 100 वर्षों में सबसे अधिक है। इससे पहले जून 2003 में 25.6 डिग्री सेल्सियस औसत तापमान था। 30 जून को बार्सिलोना में एक दिन का तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

फ्रांस और यूरोप की बढ़ती गर्मी

फ्रांस सहित पूरे यूरोप में भी भीषण गर्मी का असर दिख रहा है। फ्रांस के मौसम विभाग ने पेरिस समेत कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। पेरिस में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। भीषण गर्मी के कारण फ्रांस में 1,300 से ज्यादा स्कूल आंशिक या पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। गर्मी की वजह से एफिल टावर का ऊपरी हिस्सा भी गुरुवार तक बंद कर दिया गया है।

इटली-बेल्जियम भी हीटवेव की चपेट में

इटली के 27 बड़े शहरों में से 17 शहरों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड्स में भी तापमान सामान्य से काफी ज्यादा बना हुआ है। वहीं पुर्तगाल में कुछ इलाकों में तापमान थोड़ा कम हुआ है लेकिन आंतरिक हिस्सों में अब भी 43 डिग्री तक गर्मी दर्ज की जा रही है।

जंगलों में आग का खतरा बढ़ा

फ्रांस के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार गर्मी और जून में बारिश की कमी के कारण जमीन पूरी तरह से सूख गई है, जिससे जंगलों में आग लगने का खतरा काफी बढ़ गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो 2100 तक फ्रांस हर साल 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान का सामना करेगा और हर साल भीषण हीटवेव देखने को मिलेगी।

पुर्तगाल में भी टूटे गर्मी के रिकॉर्ड

पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस समय के लिए सामान्य माना जाता है। हालांकि कुछ अंदरूनी इलाकों में 43 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है। 29 जून को पुर्तगाल के दो इलाकों में जून महीने के तापमान के रिकॉर्ड भी टूट गए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सैंक्शनिंग रशिया एक्ट 2025: भारत पर लग सकता है 500% तक टैरिफ!

सैंक्शनिंग रशिया एक्ट 2025: भारत पर लग सकता है 500% तक टैरिफ!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'सैंक्शनिंग रशिया एक्ट 2025' को मंजूरी दे दी है। जानिए कैसे यह बिल रूस से तेल खरीदने वाले भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर 500% टैरिफ का खतरा बढ़ा रहा है।

Loading...

Jan 08, 20264:20 PM

ट्रंप की वेनेजुएला को चेतावनी: चीन-रूस से नाता तोड़ो, तभी निकालने देंगे तेल; दिवालिया होने की कगार पर काराकास

ट्रंप की वेनेजुएला को चेतावनी: चीन-रूस से नाता तोड़ो, तभी निकालने देंगे तेल; दिवालिया होने की कगार पर काराकास

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की अंतरिम सरकार के सामने कड़ी शर्तें रखी हैं। तेल उत्पादन के लिए सिर्फ अमेरिका से पार्टनरशिप और चीन-रूस का बहिष्कार अनिवार्य। जानें वेनेजुएला के तेल संकट की पूरी कहानी।

Loading...

Jan 07, 20268:02 PM

फिलीपींस के पूर्वी हिस्से में 6.7 तीव्रता का आया शक्तिशाली भूकंप 

फिलीपींस के पूर्वी हिस्से में 6.7 तीव्रता का आया शक्तिशाली भूकंप 

फिलीपींस में बुधवार सुबह 6.7 तीव्रता का तेज और शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र सैंटियागो के पास दर्ज किया गया। एक अलग आकलन में भूकंप की तीव्रता 6.4 भी बताई है, जिसका केंद्र शहर से 27 किलोमीटर पूर्व में था।

Loading...

Jan 07, 202610:35 AM

नेपाल... एक बार फिर भड़की हिंसा, हाई अलर्ट के बाद भारत की सीमा सील 

नेपाल... एक बार फिर भड़की हिंसा, हाई अलर्ट के बाद भारत की सीमा सील 

पड़ोसी देश नेपाल एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गया है। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के पारसा और धनुषा धाम जिले में हिंसा भड़क उठी है। पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया है।पारसा के बीरगंज में हिंसक प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। पारसा जिले की सीमा बिहार के रक्सौल जिले से लगती है।

Loading...

Jan 06, 20262:11 PM

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने कहा- जज साहब! मैं अपराधी नहीं हूं

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने कहा- जज साहब! मैं अपराधी नहीं हूं

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को रात न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में पेश किया गया। उन्होंने कोर्ट में अपने खिलाफ लगे ड्रग्स और हथियार तस्करी से जुड़े सभी आरोपों से इंकार किया। मादुरो ने अदालत में अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार देते हुए कहा-मुझे अगवा किया गया है।

Loading...

Jan 06, 202610:59 AM