×

28 अगस्त का वो दिन, जब शतरंज ग्रैंडमास्‍टर बनीं भाग्यश्री साठे

भाग्यश्री कभी भाई-बहन, तो कभी पिता के साथ शतरंज खेला करतीं। बहुत जल्द ऐसा समय भी आ गया, जब भाग्यश्री अपने पिता को ही इस खेल में मात देने लगीं।

By: Prafull tiwari

Aug 27, 202510:38 PM

view17

view0

28 अगस्त का वो दिन, जब शतरंज ग्रैंडमास्‍टर बनीं भाग्यश्री साठे

नई दिल्ली । भाग्यश्री साठे एक भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल से खास पहचान बनाई। महाराष्ट्र की रहने वाली ग्रैंडमास्‍टर भाग्यश्री ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। भाग्यश्री भारत की महिला शतरंज खिलाड़ियों में अग्रणी मानी जाती हैं, जिन्होंने इस खेल से जुड़ने के लिए कई युवाओं को प्रेरित किया।  4 अगस्त 1961 को मुंबई में जन्मीं भाग्यश्री बचपन से ही बेहद होशियार थीं। भाग्यश्री मुश्किल सवालों को आसानी से हल कर देतीं। पिता ने शतरंज से भाग्यश्री को परिचित करवाया। धीरे-धीरे इस खेल में उनकी रुचि बढ़ती जा रही थी।

भाग्यश्री कभी भाई-बहन, तो कभी पिता के साथ शतरंज खेला करतीं। बहुत जल्द ऐसा समय भी आ गया, जब भाग्यश्री अपने पिता को ही इस खेल में मात देने लगीं। भाग्यश्री शतरंज में इतनी डूब जातीं कि उन्हें आस-पास क्या हो रहा है, इसका पता तक नहीं चलता, लेकिन जैसे-जैसे भाग्यश्री बड़ी हो रही थीं, वैसे-वैसे उनके लिए पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करना जरूरी हो गया था, लेकिन फिर भी उन्होंने शतरंज को अपना शौक बनाए रखा।

12वीं कक्षा के बाद भाग्यश्री ने शतरंज में अपना करियर बनाने का फैसला लिया। उन्होंने 1979 में मद्रास विमेंस चेस चैंपियनशिप में आठवां स्थान हासिल किया। साल 1985 में मद्रास नेशनल विमेंस चेस चैंपियनशिप जीत ली। 28 अगस्त 1986 को भाग्यश्री साठे ने ग्रैंडमास्टर की उपाधि अपने नाम की। उन्होंने 28वीं वाईएमसीए नेशनल बी महिला शतरंज चैंपियनशिप में बहुप्रतीक्षित जीत दर्ज की थी।

भाग्यश्री ने पांच बार (साल 1985, 1986, 1988, 1991 और 1994) इंडियन विमेंस चैंपियनशिप जीती। साल 1991 में उन्होंने एशियन विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की। नौ बार शतरंज ओलंपियाड में हिस्सा ले चुकीं भाग्यश्री को साल 1986 में 'पद्म श्री' पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसके बाद साल 1987 में 'अर्जुन पुरस्कार' से नवाजा गया। भाग्‍यश्री साठे शतरंज में कई सारे खिताब अपने नाम करते हुए दूसरों के लिए प्रेरणा बनी हैं। आज के दौर में भाग्‍यश्री को शतरंज में एक आदर्श के तौर पर देखा जाता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

वैभव सूर्यवंशी SMAT से सीधे U19 एशिया कप के लिए रवाना, 14 दिसंबर को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

वैभव सूर्यवंशी SMAT से सीधे U19 एशिया कप के लिए रवाना, 14 दिसंबर को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में शतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी पहुंचे U19 एशिया कप। जानें कब होगा भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 मैच और कौन है टीम इंडिया का कप्तान।

Loading...

Dec 10, 20254:14 PM

आईपीएल-2026... अगले सीजन में आउट होंगे 5 दिग्गज प्लेयर

आईपीएल-2026... अगले सीजन में आउट होंगे 5 दिग्गज प्लेयर

आईपीएल-2026 की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बार टूर्नामेंट की चमक कुछ बड़े नामों के बिना फीकी पड़ने वाली है। जैसे-जैसे 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला मिनी आक्शन करीब आता जा रहा है, कई दिग्गज खिलाड़ियों ने खुद को इस सीजन से अलग कर लिया है।

Loading...

Dec 10, 202512:37 PM

गेंदबाजों के दम पर भारत की ऐतिहासिक जीत: अफ्रीका को 101 रनों से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त

गेंदबाजों के दम पर भारत की ऐतिहासिक जीत: अफ्रीका को 101 रनों से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त

कटक में खेले गए पहले टी20 मैच में हार्दिक पांड्या के अर्धशतक और भारतीय गेंदबाजों (बुमराह, अर्शदीप, अक्षर) के सामूहिक प्रदर्शन से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 74 रन पर ढेर कर 101 रनों से शानदार जीत दर्ज की

Loading...

Dec 09, 202510:44 PM

भारत vs साउथ अफ्रीका पहला T20 आज (9 दिसंबर): कटक पिच रिपोर्ट, संभावित XI और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत vs साउथ अफ्रीका पहला T20 आज (9 दिसंबर): कटक पिच रिपोर्ट, संभावित XI और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम 7 बजे कटक में। जानें सीरीज रिकॉर्ड, बुमराह-गिल की वापसी, अभिषेक शर्मा का फॉर्म और पिच व मौसम का हाल।

Loading...

Dec 09, 20254:48 PM

T20 वर्ल्ड कप प्रसारण संकट: ₹25,000 करोड़ की डील से जियोस्टार पीछे हटा, भारत में मैच दिखाने में मुश्किल

T20 वर्ल्ड कप प्रसारण संकट: ₹25,000 करोड़ की डील से जियोस्टार पीछे हटा, भारत में मैच दिखाने में मुश्किल

भारत-श्रीलंका में होने वाले मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ब्रॉडकास्टर जियोस्टार (पूर्व में स्टार इंडिया) ने ₹3 अरब डॉलर की ICC डील छोड़ी। नुकसान के कारण कंपनी ने यह फैसला लिया।

Loading...

Dec 08, 20255:50 PM