भारत-श्रीलंका में होने वाले मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ब्रॉडकास्टर जियोस्टार (पूर्व में स्टार इंडिया) ने ₹3 अरब डॉलर की ICC डील छोड़ी। नुकसान के कारण कंपनी ने यह फैसला लिया।

भारत और श्रीलंका में होने वाले मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से महज़ 3 महीने पहले, टूर्नामेंट के प्रसारण पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। ईटी (ET) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ICC टूर्नामेंट्स के मीडिया राइट्स रखने वाली कंपनी जियोस्टार (Geostar) घाटे के चलते अपनी डील से पीछे हट गई है, जिसके कारण भारत में मैचों के प्रसारण में बाधा आ सकती है।
जियोस्टार (पूर्व में स्टार इंडिया) ने 2023 में ICC के साथ 2024 से 2027 तक के चार साल के लिए भारत मीडिया राइट्स की डील 3 बिलियन (करीब ₹25,000 करोड़) में की थी। अब कंपनी ने ICC को सूचित किया है कि उसे हो रहे भारी नुकसान के चलते वह बचे हुए दो साल पूरे नहीं कर पाएगी।
घाटे की वजहें:
कम कमाई: क्रिकेट प्रसारण से कंपनी को उम्मीद से काफी कम राजस्व (Revenue) मिल रहा है।
गेमिंग ऐप्स पर बैन: ड्रीम11 जैसे रियल मनी गेमिंग ऐप्स पर बैन लगने के बाद विज्ञापन की कमाई में भारी कमी आई है, जो क्रिकेट के सबसे बड़े एडवर्टाइजर थे।
बढ़ता अनुमानित नुकसान: कंपनी ने डील से होने वाले कुल अनुमानित नुकसान को ₹12,319 करोड़ से बढ़ाकर अब ₹25,760 करोड़ तक आँका है। सीधे शब्दों में, कंपनी ने जितने में अधिकार खरीदे, उससे ज्यादा नुकसान होने का अनुमान है, इसलिए वह अब डील से बाहर निकलना चाहती है।
2024 T20 वर्ल्ड कप फ्री प्रसारण: कंपनी ने 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए T20 वर्ल्ड कप को हॉटस्टार पर फ्री में दिखाया था, जिससे भी रेवेन्यू पर असर पड़ा।
ICC ने तुरंत नए ब्रॉडकास्टर की तलाश शुरू कर दी है और उसने सोनी, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म्स से संपर्क साधा है। हालांकि, इन कंपनियों ने भी कीमत ज्यादा होने की वजह से इन अधिकारों में अभी तक कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
कम होती वैल्यूएशन: ICC अब 2026-29 के लिए इंडिया मीडिया राइट्स की नई सेल प्रोसेस शुरू कर रही है, जिसके लिए वह 2.4 बिलियन मांग रही है, जो पिछली डील ($3 बिलियन) से कम है।
भारत की निर्भरता: ICC की कुल वैश्विक कमाई का लगभग 80% हिस्सा भारत से आता है, जो इस संकट को और गंभीर बनाता है।
भारत में स्पोर्ट्स मीडिया मार्केट मुख्य रूप से जियोस्टार और सोनी पर निर्भर है। सोनी, जो अन्य क्रिकेट बोर्ड के राइट्स ले चुकी है, ICC डील से दूरी बनाए हुए है। कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, जियोस्टार 2027 तक इस डील से बंधी हुई है। इसका मतलब है कि अगर ICC को जल्द ही कोई नया खरीदार नहीं मिला, तो घाटा होने के बावजूद जियोस्टार को ही 2026 T20 वर्ल्ड कप का प्रसारण करना पड़ेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।