गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना होने वाली एयर इंडिया की उड़ान को मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया गया।
By: Arvind Mishra
Jun 17, 20251:19 PM
नई दिल्ली। स्टार समाचार बेव
गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना होने वाली एयर इंडिया की उड़ान को मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया गया। एयर इंडिया की उड़ान एआई- 159 मंगलवार को नई दिल्ली से अहमदाबाद आई थी, जिसके बाद इसे लंदन के लिए उड़ान भरनी थी। यह दूसरी बार है, जब लंदन की एयर इंडिया उड़ान में खराबी आई है। इससे पहले 12 जून को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है, जिसमें 275 की जान गई है।
इधर, कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में मंगलवार को बम की धमकी से हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते विमान की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और विमान की जांच की गई। विमान पर बम की धमकी मिलने के बाद तय प्रोटोकॉल के तहत तुरंत आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें यह पुष्टि हुई कि धमकी गंभीर थी क्योंकि उसमें फ्लाइट का नंबर तक स्पष्ट तौर पर दिया गया था। उस समय तक फ्लाइट कोच्चि से उड़ान भर चुकी थी, जिसे सुरक्षा कारणों से नागपुर एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया।
बम की धमकी मिलने के बाद मस्कट-कोच्चि-दिल्ली से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ए 2706 को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सभी यात्रियों को उतार दिया गया है, जांच जारी है, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
लोहित मतानी, डीसीपी, नागपुर
दिल्ली-पेरिस रूट की दो उड़ानें और रद्द हुईं
एअर इंडिया ने अपनी दो और उड़ानों को रद्द कर दिया है, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये दोनों उड़ानें दिल्ली और पेरिस के बीच चलना थीं। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से पेरिस के लिए जाने वाली एअर इंडिया की दो निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इन उड़ानों के रद्द होने से उन यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिन्होंने पहले से ही अपनी यात्रा की योजना बना रखी थी।
यह भी पढ़िए